Logo
Breaking News Exclusive
इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान

: MP: कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का बयान,2023 के चुनाव में BJP की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो मुंह काला कर लूंगा

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


कांग्रेस के पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका दावा है कि आगामी चुनावों में प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा केवल 50 सीटें ही जीत पाएगी। वहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि यदि भाजपा की 50 से ज्यादा सीटें आई तो वह विधानसभा के सामने खड़े होकर अपने हाथों से ही अपना मुंह काला कर लेंगे।

कांग्रेस नेता ने एक बार फिर दोहराया कि इस वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की 50 से ज्यादा सीट नही आएंगी और ऐसे वे भावनात्मक तौर पर नहीं बल्कि गणित के आधार पर कह रहे हैं और अपनी बात पर अटल हैं कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे विधानसभा के बाहर खुद अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लेंगे।

बरैया ने कहा कि पहले यह वर्ग कांग्रेस से छिटका था, लेकिन वह हमारे भाई हैं, हमने मना लिया और जो बचे हैं उन्हें भी मना लेंगे। इसलिए हमारा दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी और भारी बहुमत की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि वह असंवैधानिक व्यक्ति हैं। उन्हें गृहमंत्री बनाया है यह बात ही समझ से परे है। वे संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने दतिया खत्म कर दिया और वहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त कर दी। चुनाव के दौरान पुलिस ने फेक वोटिंग को रोकने की जिम्मेदारी निभाने की जगह बटन दबाकर बीजेपी के पक्ष में जबरन वोट डाले और लोकतंत्र की हत्या की। गृहमंत्री के रूप में इस व्यक्ति ने जितने अन्याय किये वैसे तो पृथ्वी पर किसी ने भी नहीं किए।

पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने कहाकि प्रदेश की बीजेपी सरकार अब जब जाने के मुहाने की ओर है, तब एससी, एसटी और ओबीसी को नौकरियां देने की घोषणा करके उनके वोट हथियाने के प्रयास कर रही है, लेकिन अब ये लोग उनके जाल में फंसने वाले नहीं है । उन्हें पता है कि यह दाना चिड़िया को मारने के लिए डाला जा रहा है। उन्होंने फिर दोहराया कि अगले चुनाव में बीजेपी की 50 से ज्यादा सीटें आईं तो वह अपना मुंह काला कर लेंगे।

ग्वालियर में फूलसिंह बरैया ने कहा कि सरकार रोजगार सृजन की बात कर रही है अगर एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग के वोट लेने के लिए ऐसी लुभावनी बातें कर रही है तो मैं ये संज्ञा देना चाहूंगा मालिक चिड़िया को दाना डालता है और एक शिकारी भी चिड़िया को दाना डालता है। बीजेपी का इन वर्गों को नौकरी देने का दाना शिकारी का दाना है। चिड़िया न समझ पाए तो चिड़िया मर जाएगी लेकिन हम चिड़िया को जगाने वाले भी हैं।

बरैया ने कहा कि अगर सरकार सच में इन वर्गों की हितैषी है, अगर वे सच में इनका वोट लेना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री तक और हर राज्य में इनकी सरकार है। उनके सभी मंत्री संविधान को नष्ट करने की जो शपथ ले चुके हैं उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की शपथ ले और माफी मांगते हुए कहे कि उनसे गलती हो गई। अब कभी प्रजातंत्र और भारतीय संविधान को खत्म करने का प्रयास नहीं करेंगे, तभी ये वर्ग कुछ सोच सकता है अन्यथा कुछ नहीं सोचेगा ।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन