Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Damoh: बेटी की शादी टूटने से दुखी PNB के चपरासी ने खाया जहर, प्रबंधक और सहायक मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


चपरासी का बेटा और पीड़ित चपरासी

चपरासी का बेटा और पीड़ित चपरासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में तेंदूखेड़ा ब्लॉक के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत चपरासी ने बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कर्मचारी की हालत नाजुक बनी है, कर्मचारी बेटी की शादी टूटने से दुखी था। उसके पुत्र ने बैंक के मैनेजर और सहायक मैनेजर पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया है।

कर्मचारी रामस्वरूप राजपूत ग्राम धनगोर में संचालित पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी के पद पर पदस्थ है और बैंक के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसे सल्फास की गोली खा ली। कर्मचारी ने बताया कि उसे तीन महीने से वेतन नहीं मिला। मैनेजर वेतन नहीं दे रहे और कई तरह से प्रताड़ित करते हैं। इसी तरह का व्यवहार सहायक मैनेजर भी करते हैं। उसका पीएफ का पैसा बाकी है, जिसको निकलवाने के लिए वह कई महीनों से मैनेजर और सहायक मैनेजर से निवेदन कर रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनाई नहीं हुई है। जबकि उसकी बेटी की शादी होनी थी, जो पैसों के अभाव में टूट गई। क्योंकि न तो उसे वेतन मिली न वह राशि मिली, जो उसकी वेतन से कटती थी।

बहन की टूट गई शादी...
कर्मचारी के बेटे मोहित राजपूत ने बताया कि उसकी बहन की शादी होनी थी। उसके पिता धनगोर की पंजाब नेशनल बैंक में चपरासी हैं, लेकिन मैनेजर उनको वेतन नहीं दे रहे थे और जो पीएफ का पैसा था उसे भी निकालने से इंकार कर रहे थे। पैसे न होने के कारण उसकी बहन की 25 फरवरी को होने वाली सगाई टूट गई। उसके बाद पिता लगातार परेशान थे और उन्होंने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया।

कर्मचारी द्वारा प्रताड़ित करने के आरोपों के संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अनूप परपेती से बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। वहीं, सहायक मैनेजर अंशुल सिंह ने बताया कि चपरासी ने खुद के और अपने बेटे के नाम पर लोन ले रखा है, जिसकी क़िस्त जमा नहीं कर रहे है और यदि कोई जानकारी लेनी है तो बैंक में आकर बात कर सकते हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन