Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: MP News: फंदे पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, दोनों को शराब की लत थी, महिला जली हालत में मिली

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के चांद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुर कलां में एक दंपती ने सुसाइड कर लिया। जिस समय उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया उस समय घर में कोई नहीं था। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के समय दोनों बेटा-बेटी अपनी बड़ी बहन के यहा जन्मदिन की पार्टी में गए थे।

टीआई विष्णु मिश्रा ने बताया कि दीपक उईके, 40 वर्ष, और उसकी पत्नी गुडिया उईके घटना के समय घर में अकेले थे। पड़ोस में दीपक की सास रहती थी। जब सोमवार दोपहर को वह घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी। बाद में अंदर जाकर देखा तो दीपक और गुडिय़ा के शव फंदे पर लटके थे। वहीं तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

जली अवस्था में मिला गुडिया का शव
पुलिस के मुताबिक दीपक उईके का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी का शव साड़ी पर तो लटका था, लेकिन वह जली हुई थी। पुलिस को शक है कि कहीं पहले आग लगाने का प्रयास तो नहीं किया गया। टीआई विष्णु मिश्रा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इस घटना के बाद परिजन सदमें में है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

शराब पीकर अक्सर करते थे विवाद
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि दोनों को ही शराब पीने की लत थी। अक्सर दोनों में लड़ाई झगड़े होते थे। सोमवार को भी दोनों ही घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। इसके बाद ही दोनों ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।



Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन