Logo
Breaking News Exclusive
धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर

Rahul Gandhi के दौरे से पहले उपनेता प्रतिपक्ष का इस्तीफा : कांग्रेस विधायक ने खड़गे को लिखा लेटर, जानिए क्या कहा ?

MP CG Times / Fri, Feb 20, 2026

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: मध्य प्रदेश के भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कटारे ने इस्तीफा पत्र में लिखा कि परिवार और क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण वे यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में लिखा कि संगठन जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे, वे पूर्ण सहयोग करेंगे। पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। राहुल गांधी और खड़गे मध्यप्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं, उससे पहले इस्तीफे ने खलबली मचा दी है।

हेमंत कटारे की आज शुक्रवार को ही मैरिज एनिवर्सरी है। वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहे थे, फिर अचानक बाहर आ गए। इसके बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वे अटेर निकल गए या भोपाल में ही हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की पुष्टि

शाम करीब 7 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कटारे के इस्तीफे की पुष्टि कर दी। पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा- मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है।

पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं

कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने ये जानकारी देते हुए कहा- हेमंत कटारे जी ने अपने इस्तीफे में पारिवारिक दायित्वों एवं समय की कमी का उल्लेख किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में वे अपने विधानसभा क्षेत्र को अपेक्षित समय और ध्यान नहीं दे पा रहे थे, इसी कारण उन्होंने उप नेता प्रतिपक्ष के पद से त्यागपत्र दिया है।

कटारे जी का यह इस्तीफा केवल पद से संबंधित है, न कि पार्टी की सदस्यता से। वे कांग्रेस पार्टी के साथ थे, हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ रहेंगे। कटारे जी का उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार किया जाए या नहीं, इसका अंतिम निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विवेकाधिकार पर निर्भर है।

सिंघार बोले- समझेंगे कि क्या कारण रहे

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: कटारे के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- ये हमारे लिए आश्चर्य की बात है। परिवार की बात है, समझेंगे कि क्यों हुआ, क्या कारण रहे?

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: उनके बीजेपी में जाने के सवाल पर सिंघार ने कहा- ऐसी कोई बात नहीं है। उनके पिताजी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मैं सोचता हूं कि इस पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं है।

बीजेपी विधायक से बोले थे- मुझे भी साथ ले चलिए

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: शुक्रवार को विधानसभा से निकलते समय कटारे ने बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी से मजाकिया अंदाज में कहा था- भाईसाहब, मुझे भी साथ ले चलिए।

इस मामले पर सबनानी ने स्पष्ट किया कि यह बात सिर्फ विधानसभा सदस्य होने के नाते मजाक में हुई थी। मैं उस समय रुका भी था और पूछा था कि उन्हें कहां जाना है? मुझे यह जानकारी नहीं है कि कटारे बाद में कहां गए।

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: मीडिया ने पूछा कि क्या कटारे भाजपा में शामिल होने वाले हैं? इस पर सबनानी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस विधायक बोले- मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: मुरैना जिले की जौरा सीट से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने कटारे के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के जरिए मिली।

उपाध्याय ने कहा कि आज हेमंत कटारे की मैरिज एनिवर्सरी है और परिवार में शादी का कार्यक्रम भी है। वे दिन में उनके साथ थे, साथ ही भोजन किया। वे काफी खुश नजर आ रहे थे।

Deputy Leader of Opposition Resigns Before Rahul Gandhi Visit: उपाध्याय ने आगे कहा- कोई गंभीर समस्या नहीं है। जो भी बात है, परिवार के भीतर है और जल्द ही सुलझा ली जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन