Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: BIG BREAKING: MP में नहीं चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, वित्त विभाग ने आर्थिक हालात का हवाला देकर लगाई रोक

MP CG Times / Fri, Sep 17, 2021

भोपाल। एमपी के खराब आर्थिक हालात (Poor Economic Condition of MP) के चलते 5 शहरों में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसें (Electric Bus) के संचालन पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं. वित्त विभाग (Finance Department) ने खराब आर्थिक हालात का हवाला (MP's financial condition is bad) देते हुए इस पर रोक लगा दी है. उधर मंत्री भूपेंद्र सिंह (Minister Bhupendra Singh) के मुताबिक विभाग ने आपत्ति जताई है, लेकिन उसको लेकर रास्ता निकाल लिया जाएगा. प्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में करीब 340 की बसें चलाने का लक्ष्य रखा है. टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी लगी रोक केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल योजना (Electric Vehicle Scheme) के तहत प्रदेश को 340 बसें मिलनी थी. इसके लिए पांच शहरों से अलग-अलग प्रस्ताव और मार्गों के नाम मांगे थे. भोपाल और इंदौर को 100- 100, ग्वालियर को 40, जबलपुर और उज्जैन को 50- 50 बसों को चलाने का प्रस्ताव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को भेजा गया था. इसके तहत टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन अब वित्त विभाग ने अपनी असहमति जता दी है. इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर रोक लगाने की जानकारी दे दी है. उधर विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने आपत्ति जताई है, लेकिन इसको लेकर रास्ता निकाल लिया जाएगा. इलेक्ट्रिक बसों पर भले ही रोक लगा दी गई हो लेकिन बीसीएलएल की अमृत योजना के तहत सूत्रीकृत नगरीय मार्गों पर 300 सीएनजी बस जल्दी चलाई जाएंगी. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. हैदराबाद की कंपनी को इसका टेंडर दिया गया है. एक बस करीब 30 लाख रुपए में खरीदी जाएगी. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन