Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

तान्या मित्तल का पैपराजी-ड्राइवर पर रिएक्शन वायरल : सिक्योरिटी को भाई जैसा बताया, ड्राइवर पर झल्लाईं; यूजर्स में मिला-जुला रिएक्शन

बिग बॉस 19 की फेमस कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मंगलवार को तान्या मुंबई में स्पॉट हुईं, जहां पैपराजी पहले से मौजूद थे। इसी दौरान उनके रिएक्शंस के दो वीडियो सामने आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पहले वीडियो में दिखता है कि पैपराजी तान्या की तस्वीरें लेने के दौरान उनकी सिक्योरिटी को साइड होने के लिए कहते हैं। पैप्स कहते सुनाई देते हैं बाउंसर साइड हट जाओ।

इस पर तान्या तुरंत नाराज होती हैं और जवाब देती हैं कि, मैंने बोला है कि ऐसा कोई नहीं बोलेगा। वो मेरे भाई जैसे हैं। सालों से मेरे साथ हैं। नाम है उनका... सबको पता है उनका नाम। नाम लेकर बोलो।

उनका यह रवैया कई लोगों को पसंद आया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे ओवररिएक्शन बताया।

ड्राइवर ने बजाया हॉर्न, तान्या झल्लाईं— “कान पर क्यों बजा रहे हो? पागल है क्या!”

दूसरे वीडियो में तान्या कार में बैठने ही वाली थीं कि तभी उनका ड्राइवर हॉर्न बजा देता है।

इस पर तान्या चिढ़ते हुए कहती हैं कि, अबे क्यों कान पर बजा रहे हो? पागल है क्या? इसको मत भेजो गाड़ी में। ये बहुत तेज चलाता है, मैं नहीं बैठूंगी। उनके इस रिएक्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

एक यूजर ने ताना मारा—

“शो में बॉडीगार्ड बोलकर प्राउड होती थीं, अब बाहर आकर भाई बना दिया?”

वहीं कुछ लोगों ने तान्या को सपोर्ट किया—

“वो सबको रिस्पेक्ट देती है, इसलिए लोग उसे पसंद करते हैं।”

कुछ ने कहा कि बिग बॉस के बाद तान्या का एटीट्यूड बढ़ गया है।

बिग बॉस 19 में लोकप्रियता के बावजूद रह गई थीं टॉप 4 पर

बता दें कि हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में थीं। हालांकि, वह शो जीत नहीं पाईं। वह टॉप 5 में जगह बनाने के बाद चौथे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन