: Gwalior: कलेक्टर की जनसुनवाई में परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, अतिक्रमण मुहिम में मकान तोड़े जाने से नाराज
News Desk / Mon, Jan 16, 2023
ग्वालियर में कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई अफरा-तफरी का माहौल बन गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कलेक्टर जनसुनवाई में एक परिवार ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। अफसरों ने केरोसिन की बोतल छीनी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण में अपना मकान टूटने से ये परिवान नाराज था और गुहार लगाने पहुंचा था।जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर के कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान हुआ। आत्मदाह का प्रयास करने वाले परिवार का कहना है कि कलेक्ट्रेट के पास जिला पंचायत के नवीन भवन के लिए प्रशासन द्वारा गोपाल जाटव और किशोर जाटव के मकान तोड़े गए थे और दौड़ते समय वादा किया गया था कि पास में ही दूसरी भूमि मुहैया कराई जाएगी, लेकिन उन्हें जो पट्टा दिया गया है वह केदारपुर में दिया गया। जहां ये लोग जाना नहीं चाहते। ऐसे में परिवार के मुखिया गोपाल जाटव, किशोर जाटव, गीता देवी, ज्योति, रेनू और हेमंत ने मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई कक्ष में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
मामले में अफसरों का कहना है कि जो मकान तोड़े गए हैं, वे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बने हुए थे। मकान तोड़े जाने के बाद पूरा परिवार जिला पंचायत के बेसमेंट में स्थायी रूप से रह रहा है। इन्हें केदारपुर में पट्टे भी मुहैया कराए गए हैं, लेकिन ये वहां जाना नहीं चाहते हैं। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है और जो आरोप लगाए गए पूरी तरह निराधार हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन