: Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ताला बीट में लगी भीषण आग, धू-धू कर जल उठा जंगल
News Desk / Thu, Mar 2, 2023
आग की लपटों में जंगल - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई। इसकी वजह से जंगल धू-धू कर जलने लगा। यह घटना मानपुर बफर वन परिक्षेत्र ताला बीट के बंसी डोगरी के आसपास के जंगल में घटी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों की संख्या बहुतायत में है। यहां बड़े जानवरों के साथ-साथ छोटे जीव भी पाए जाते हैं। कुछ ऐसे जीव और सरीसृप हैं जो ज्यादा तेजी से भाग नहीं सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने फौरन इस घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र के अधिकारी को दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अगर कुछ और देर हो जाती तो आग जंगल के और हिस्सों में तेजी से फैल सकती थी, क्योंकि अब गर्मियों का मौसम आ गया है। बहरहाल जानकारी के अनुसार, जंगल में लगी आग बुझा दी गई है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि यह आग अज्ञात कारणों से लगी है जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारे वन कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद हैं और नजर बना कर रखे हुए हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन