Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया में बड़ा हादसा, आधा दर्जन कर्मचारी घायल

News Desk / Thu, Sep 29, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Shravan Shukla | Updated on: 29 Sep 2022, 04:56:51 PM
Khamaria

Khamaria Arms Factory (Photo Credit: File)

highlights

  • खमरिया आर्म्स फैक्ट्री में हादसा
  • आग पर पा लिया गया काबू
  • हादसे में 6 कर्मचारी झुलसे

जबलपुर:  

भारतीय सेना के लिए घातक हथियार बनाने वाली आयुध निर्माणी खमरिया फैक्ट्री जबलपुर में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक आयुध निर्माण खमरिया फैक्ट्री के सेक्शन 6 के 637 नंबर बिल्डिंग में डेंटिक्स मेल्टर मशीन में एलमुनियम पाउडर में आग लगने की वजह से यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि धमाके के साथ आग लगी थी जिसकी वजह से वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए.

हादसे के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं

घायल कर्मचारियों में श्याम देव, करण आर्य, नंदकिशोर सोनी, विजय, कालूराम मीणा घायल हुए हैं, वहीं कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें भी आई है जिनका खमरिया अस्पताल में इलाज कर रिलीव कर दिया गया है. बाकी कर्मचारियों का इलाज जबलपुर शहर के निजी अस्पतालों में किया जा रहा है. जबलपुर की खमरिया फैक्ट्री में हुए इस हादसे की पीछे वजह क्या है इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है.

ये भी पढ़ें: योगी ने पूछा, 'किस किस को काम नहीं मिला'..., राज्यमंत्रियों से मिला ये जवाब

पहले भी हो चुके हैं हादसे

खमरिया फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच कराई जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि हादसा होते ही वहां मौजूद तमाम दमकल कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है. अब इस हादसे से कितना नुकसान हुआ है फिलहाल यह कहना बहुत मुश्किल है लेकिन राहत भरी खबर यह है कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई. लेकिन सवाल कई खड़े हुए हैं. आयुध निर्माण खमरिया फैक्ट्री में यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है. इसके पहले भी कई बार इस तरह के हादसे हुए हैं, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी जान तक गंवाई है, लिहाजा इस तरह के हादसों की जांच गंभीरता से होना चाहिए और जहां भी चूक हो रही है उसमें सुधार कार्य होना चाहिए. (रिपोर्ट-दुर्गेश)

संबंधित लेख

First Published : 29 Sep 2022, 04:56:51 PM

For all the Latest States News, Madhya Pradesh News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन