Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: कमलनाथ के करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन: MP में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ पत्रकार भी हुई शामिल

MP CG Times / Mon, Feb 5, 2024

MP News: लोकसभा चुनाव से ठीक कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। अजय यादव पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबियों में गिने जाते थे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सामने अजय यादव ने पार्टी की सदस्यता ली। उनके मुताबिक वह बीजेपी की रीति-नीति और केंद्र व राज्य सरकार की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार और आईआईटी कानपुर की पूर्व छात्रा डॉ. वनिता श्रीवास्तव भी बीजेपी में शामिल हुईं। पार्टी नेताओं ने लहंगा पहनाकर उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तीफा दे दिया अजय यादव की गिनती कांग्रेस में कमलनाथ के करीबियों में होती रही है। वह कांग्रेस के प्रवक्ता और मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस ने टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी नहीं उतारा तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में लौटने की बजाय बीजेपी की सदस्यता ले ली। अजय यादव ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप यादव का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग की उपेक्षा की है और बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को हमेशा ठेस पहुंचाई है। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण अस्वीकार कर कांग्रेस ने देश के बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वर्तमान में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है और भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर ही मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। कांग्रेस नेता भी चले गए हैं गौरतलब है कि इससे पहले कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन