Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: MP News: ग्वालियर नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी से गैंगरेप, सहकर्मियों ने नशीली चाय पिलाकर किया था बेहोश

News Desk / Mon, Jan 30, 2023


(सांकेतिक तस्वीर)

(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम ग्वालियर में तैनात सफाई कर्मी महिला के साथ उसके दो सहकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले दोनों ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया फिर घटना को अंजाम दिया। उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए। ब्लैकमेल कर एक साल से शोषण कर रहे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शहर की झांसी रोड पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला जौहरी कॉलोनी नई सड़क की रहने वाली है। वह नगर निगम ग्वालियर में सफाई कर्मी है। उसने शिकायत में बताया कि 2022 में घटना के समय कटोरा ताल के पास महाराजा सिंधिया की छत्री पर उसकी तैनाती थी। उसके साथ गोपाल और करण वाल्मीकि भी काम कर रहे थे। वे लोग एक दिन उसके पास चाय लेकर आए थे। उसने चाय पी इसके बाद वह अपनी सुध बुध खो बैठी। इस बीच उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो ले लिए। महिला ने होश में आने के बाद जब घटना का विरोध किया तो उन्होंने फोटो दिखाकर धमकाया। एक साल से दोनों ब्लैकमेल कर दैहिक शोषण कर रहे हैं। महिला ने कई बार बदमाशों को अपनी हरकत से बाज आने की नसीहत दी। लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार महिला ने अपने पति को सारी बात बता दी। दोनों ने झांसी रोड थाने में गोपाल और करण बाल्मीकि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नगर निगम के दोनों कर्मचारियों पर दुष्कर्म और ब्लैक मेलिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि फिलहाल बदमाश फरार हैं। पुलिस ने बदमाशों की हरकत के बारे में नगर निगम को भी सूचित कर दिया है। ये सभी लोग नगर निगम में कार्यरत है और सफाई के दौरान एक दूसरे के साथ भी काम करते हैं। उसी का फायदा उठाकर इन बदमाशों ने महिला को नशीली चाय पिला दी और उसके बाद उसका दैहिक शोषण शुरू किया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। नगर निगम ने गोपाल को सस्पेंड कर दिया है जबकि करण को नोटिस जारी किया गया है।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन