Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: IIM Package: आईआईएम के इतिहास में सबसे बड़ा पैकेज, 12 स्टूडेंट्स को मिला 1.14 करोड़ सालाना

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


आईआईएम के 27 साल के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े पैकेज की घोषणा हुई है। इंदौर आईआईएम के 12 स्टूडेंट्स को 1.14 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज मिला है। आईआईएम इंदौर के 2021-23 के एमबीए बैच का 100% प्लेसमेंट हुआ है। प्रतिकूल मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों में उत्पन्न हुई चुनौतियों के बावजूद, यह प्लेसमेंट ड्राइव अत्यंत सफल रही। इसमें 160 से अधिक रिक्रूटर्स ने दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) से 568 छात्रों को ऑफर दिए। आईआईएम इंदौर को लगातार प्रमुख प्रबंधन संस्थानों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है। संस्थान को तीन अंतर्राष्ट्रीय मान्यता एजेंसियों - एएमबीए, एएसीएसबी और एक्विस से ट्रिपल क्राउन मान्यता से सम्मानित किया गया है, जो कि केवल तीन भारतीय बी-स्कूलों द्वारा प्राप्त किया गया है। प्रबंधन और अनुसंधान में संस्थान ने ग्लोबल एमबीए श्रेणी के तहत एफटी रैंकिंग शीर्ष 100 में भी स्थान हासिल किया है।


इस अवसर पर आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रोफेसर हिमाँशु राय ने उत्कृष्ट प्लेसमेंट हासिल करने के लिए प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “हम आईआईएम इंदौर में विश्व स्तरीय प्रबंधन शिक्षा और विद्यार्थियों को स्थायी मूल्य प्रदान करके, अपने उद्योग संबंधों (इंडस्ट्री-कनेक्ट) को मजबूत करने के लिए सदा दृढ़ रहे हैं। चुनौतीपूर्ण समय का सामना करते हुए हमारे विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त शानदार प्लेसमेंट इसका प्रमाण है। हमारे रिक्रूटर्स द्वारा दिखाए गए इस अटूट भरोसे ने भविष्य की मांग और हमेशा विकसित होने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने की हमारी क्षमता में हमारे विश्वास को मजबूत किया है। 

औसत पैकेज 30.21 लाख रूपए प्रति वर्ष रहा
शैक्षणिक प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए संस्थान के प्रयासों ने नियोक्ताओं की रुचि और उत्साह को और भी बढ़ाया। इस वर्ष परामर्श, वित्त, सामान्य प्रबंधन, मानव संसाधन और संचालन, आईटी, विश्लेषिकी और उत्पाद प्रबंधन, खरीद और बिक्री जैसे अन्य क्षेत्रों में भूमिकाओं की पेशकश हुई। औसत पैकेज (एवरेज पैकेज) 30.21 लाख रूपए प्रति वर्ष रहा, जो साल-दर-साल 20.8% बढ़ रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष मीडियन पैकेज 27.20 लाख रूपए प्रति वर्ष रहा, जो 12.9% से बढ़ा है। उच्चतम घरेलू पैकेज की पेशकश 1.14 करोड़ रूपए प्रति वर्ष रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 132.6% की तेजी से बढ़ी है।

दुनियाभर की शीर्ष कंपनियों में मिले पैकेज
इस वर्ष, संस्थान की प्लेसमेंट प्रक्रिया में 80 से अधिक नए नियोक्ता शामिल हुए, जिनमें आरती इंडस्ट्रीज, अदानी ग्रुप, अफ्रीकन इंडस्ट्रीज ग्रुप, अल्केम लेबोरेटरीज, एएम/एनएस, एंबिट कैपिटल, बीरा 91, ब्लैकरॉक, केविनकेयर, सिटी बैंक, डीसीएम श्रीराम, डेल्हीवरी, डीआईएसवाईएस, डोलसेरा, एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ईएक्सएल एनालिटिक्स, ईवाई पार्थेनन, जेनपैक्ट, हेलॉन, एचसीएल टेक, हाउलिहान लोके, आईसीआरए, आईआईएफएल वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, इंडेजीन, इंडिगोएज, केर्नी, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, एमफैसिस, नेशन विथ नमो, न्यूज़ेरा टेक, ओ3 कैपिटल, ओला, पिरामल अल्टरनेटिव्स, पब्लिसिस सैपिएंट, रेकिट, रिन्यू पावर, समग्र, सैमसंग, सोसाइटी जेनरल, स्टेकबोट कैपिटल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, सिनजेन इंटरनेशनल, टैफे, टाटा एआईए, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा मोटर्स, तोलाराम, ट्राइडेंट ग्रुप , टीवीएस कैपिटल फंड्स, विलिस टावर्स वाटसन, और डब्ल्यूएनएस शामिल रहे।


परामर्श क्षेत्र हमेशा से प्लेसमेंट का सबसे अभिन्न अंग रहा है, और यह प्रवृत्ति इस वर्ष भी दोहराई गयी। बैच के 29% प्रतिभागियों को एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, एक्सेंचर टेक कंसल्टिंग, एक्यूवॉन कंसल्टिंग, एस्पेक्ट रेशियो, एवलॉन कंसल्टिंग, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी), डेलॉइट इंडिया, डेलॉइट यूएसआई, एवरेस्ट ग्रुप, एवरसाना, अर्न्स्ट एंड यंग, ईवाई पार्थेनन, जीईपी वर्ल्डवाइड, एचसीएल टेक, इंफोसिस कंसल्टिंग, केर्नी, केपीएमजी, मैकिन्से एंड कंपनी, एमएक्सवी कंसल्टिंग, पीडब्ल्यूसी इंडिया, पीडब्ल्यूसी यूएस एडवाइजरी, रेडसीर कंसल्टिंग, समग्र और वेक्टर कंसल्टिंग जैसी प्रतिष्ठित फर्मों के ऑफर मिले।

कुल प्रस्तावों के 18% प्रस्ताव वित्त क्षेत्र से रहे। इनमें एंबिट कैपिटल, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, बार्कलेज, ब्लैकरॉक, सिटी बैंक, क्रेडिट सुइस, डी.ई. शॉ, डेल्हीवरी, डॉयचे बैंक, डीआईएसवायएस, एडलवाइस अल्टरनेटिव एसेट एडवाइजर्स, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक, हाउलिहान लोके, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईसीआरआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईआईएफएल वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट, इंडिगोएज, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, लिंकन इंटरनेशनल, नोमुरा, ओ3 कैपिटल, पिरामल अल्टरनेटिव्स, एसबीआई कैपिटल, स्टेकबोट कैपिटल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और टीवीएस कैपिटल फंड्स शामिल थे।

सेल्स और मार्केटिंग डोमेन में एबी इनबेव, एशियन पेंट्स, एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज, बजाज ऑटो, केविनकेयर, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, हेलॉन, हीरो मोटोकॉर्प, एचयूएल, आईबीएम, इंफोसिस लिमिटेड, आईटीसी, जॉनसन एंड जॉनसन, एलएंडती टेक्नोलॉजी सर्विसेज, लोढ़ा ग्रुप, पेप्सिको, रेकिट, रिन्यू पावर, सैमसंग, टीएएफए, और तोलाराम शामिल हुए, जिन्होंने 18% बैच के लिए ऑफर पेश किए।

आईटी, एनालिटिक्स और उत्पाद प्रबंधन में वौइस, अमेरिकन एक्सप्रेस, अक्स्त्रिया, कैपजैमिनी क्रिसलिस, कारदेखो, कारवाले, कॉग्निजेंट, डोल्सेरा, एक्वितास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज, ईएक्सएल, जीई, लेटेन्ट व्यू एनालिटिक्स, मेकमायट्रिप, मीडिया डॉट नेट, मेरिलिटीक्स, माइक्रोसॉफ्ट, न्यूज़एरा टेक, ओला, ओप्तुम, पब्लिसिस सपिएंत, क्यूबर्स्ट, रेटगेन, सैमसंग, सोसाइते जनराले, टाटा कम्युनिकेशन और वालमार्ट ने 16 प्रतिशत ऑफर दिए।

बैच के 19% को आरती इंडस्ट्रीज, अदानी ग्रुप, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, अफ्रीकन इंडस्ट्रीज ग्रुप, एल्केम लेबोरेटरीज, एएम/एनएस, बायोकॉन, बीरा 91, बीएलएस इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित नामों से जनरल मैनेजमेंट, एचआर, लीडरशिप और ऑपरेशंस में ऑफर मिले। साथ ही कैपजेमिनी ई.एल.आई.टी.ई., सिप्ला, कंट्री डिलाइट, क्रिसिल, डीसीएम श्रीराम, ईएक्सएल, फ्लिपकार्ट, जेनपैक्ट, हेक्सावेयर, हिताची पेमेंट सर्विसेज, एचएसबीसी टेक्नोलॉजी इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडीजीन, जिंदल स्टील एंड पावर, जियो प्लेटफॉर्म्स, जेएसडब्ल्यू, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड , महिंद्रा एंड महिंद्रा, मेनन और मेनन, एमफैसिस, नेशन विथ नमो, ऑफबिजनेस, फोनपे, पिरामल, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सेल्सफोर्स, सोभा रियल्टी, सिनजीन इंटरनेशनल, टाटा एआईए, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्राइडेंट ग्रुप, टर्टलमिंट, वेदांता लिमिटेड, विलिस टावर्स वाटसन, विप्रो, डब्ल्यूएनएस, और ज़ानाडू रियल्टी लिमिटेड भी इनमें शामिल थे।

परामर्श, बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा (बीएफएसआई), और प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार (टीएमटी) क्षेत्रों में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई, जो की कुल प्रस्तावों के तीन-चौथाई से अधिक रही। संस्थान को कांग्लोमरेट, कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट, कंज्यूमर गुड्स, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग और यूटिलिटीज एंड रिन्यूएबल्स जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में प्रतिष्ठित फर्मों की मेजबानी करने का भी सौभाग्य मिला।

आईआईएम इंदौर अपने रिक्रूटर्स, फैकल्टी और प्लेसमेंट प्रतिनिधियों के योगदान को स्वीकारते हुए अपने सभी हितधारकों को उनके अमूल्य समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है जिसने विद्यार्थियों को सफल करियर बनाने और सफलता के मार्ग पर चलने में सक्षम बनाया।

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन