: मप्र के सतना में अवैध खनन रोकने गई प्रशासन की टीम पर हमला, सतना नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिसकर्मी को मारी चप्पल
News Desk / Tue, Jan 17, 2023
चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिसकर्मी को मारी चप्पल - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने पुलिसकर्मी को चप्पल से भी मारा। इस मामले में पुलिस द्वारा साधना पटेल और उनके समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूरा मामला सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र का है। जहां बीते सोमवार की रात ग्राम पथरा स्थित सुरांगी में नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष साधना पटेल और उनके समर्थकों द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवाया जा रहा था। अवैध खनन की जानकारी मिलने के बाद चित्रकूट के नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और नायब तहसीलदार को देखकर अध्यक्ष और उनके समर्थक आग बबूला हो गए।
लाठी डंडों से नायब तहसीलदार पर हमले का प्रयास
जब नायब तहसीलदार और पुलिस ने अवैध खनन को बंद कर देने की बात कही तो इससे नाराज होकर नगर परिषद अध्यक्ष के समर्थक गाली गलौज करने लगे। उन्होंने लाठी डंडों से नायब तहसीलदार और पुलिस पर हमले का प्रयास किया। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने अपनी चप्पल उतारकर पुलिसकर्मी को मार दी गई।
नायब तहसीलदार की तहरीर पर केस दर्ज
बड़ी संख्या में पुलिस बल देख अध्यक्ष और उनके समर्थक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर छुड़वा कर चले गए। इसके बाद वापस लौट कर नायब तहसीलदार की तहरीर पर चित्रकूट थाना पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, ड्राइवर छोटू पटेल और उनके अन्य समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी का हूटर निकलवाया
वहीं, प्रशासन टीम पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी बनाई गईं चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल मंगलवार को गाड़ी में हूटर लगाकर सतना पहुंच गईं। उनकी गाड़ी शहर की यातायात पुलिस की चेकिंग में फंस गया, जिसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन में लगा हूटर निकाल कर चलानी कार्रवाई की। बता दें कि मंगलवार को सतना के सर्किट हाउस चौराहे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी दौरान साधना पटेल का वाहन निकला। पुलिस ने उन्हें रोक लिया, पहले तो नगर परिषद अध्यक्ष ने अपना रुतबा दिखाया, लेकिन उनका रुतबा काम नहीं आया। यातायात पुलिस ने वाहन से पहले हूटर निकाला और फिर तीन हजार रुपये का चलान किया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन