Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Indore News: गादी पूजन के साथ मना इंदौर का 307 वां स्थापना दिवस समारोह, शाही इतिहास से रूबरू हुए स्टूडेंट्स

News Desk / Thu, Mar 2, 2023


आज शहर का विकास जिस निरंतर गति से हो रहा है। उसकी परिकल्पना सालों पहले राव राजा राव नंदलाल मण्डलोई द्वारा ही की गई थी। उन्होंने मुगलों और अंग्रेजों से यहां के व्यापारियों को कर मुक्त कराया था। इसके पीछे उनकी दूर दृष्टि यह थी कि शहर का व्यापारी अगर कर मुक्त होगा तो शहर का न सिर्फ विकास होगा बल्कि यहां की जनता भी समृद्ध व खुशहाली का जीवन यापन कर सकेगी। आज का इंदौर राव राजा राव नंदलाल मण्डलोई की परिकल्पना को साकार कर रहा है। आज व्यापारिक दृष्टि कोण से शहर का व्यापार तो नंबर वन पर है ही साथ ही यहां की जनता को अब मेट्रो पोलिटीयन सिटी की श्रेणी में शुमार होने का गौरव भी प्राप्त होने वाला है। उक्त विचार  युवराज वरदराज मण्डलोई (जमींदार) ने इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आयोजित 307 वा इंदौर स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जनमानस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जिस प्रकार शहर की जनता ने इंदौर शहर को स्वच्छता में नंबर वन का स्थान दिलाया है उसी प्रकार हमें स्वास्थ्य और यातायात में भी अगर नंबर वन बनना है तो हम सभी को इस दिशा में सार्थक प्रयास करना होंगे। तभी हमारा इन्दौर शहर स्वास्थ्य और यातायात में भी नंबर वन बन सकेगा। दो दिवसीय 307 वां इंदौर स्थापना दिवस महोत्सव के दौरान बड़ा रावला परिसर में आतिशबाजी के साथ ही पूरे महल को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। इंदौर स्थापना दिवस समारोह समिति की रानी साहिबा माधवी मंडलोई जमींदार ने बताया कि दो दिवसीय 307 वां इन्दौर स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत शुक्रवार को दौलतगंज स्थित छत्रीयों व बड़ा रावला परिसर में विद्वान पंडि़तों के साथ वैदिक मंत्रोउच्चार के बीच गादी पूजन के साथ की गई। वहीं शाम 4 बजे पीएचडी स्टूडेंट्स, टूरिज्म, सोशल वर्क के साथ ही स्कूली बच्चों को हेरिटेज वॉक करवाई गई। जिसमें सभी को बड़ा रावला की इमारतों, राजा-महाराज, उनकी वस्तुओं व उनके इतिहास से रूबरू करवाया गया। स्टूडेंट्स ने न सिर्फ इन्दौर के इतिहास से रूबरू हुए बल्कि उन्होंने कई सवालों से अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राजेश पाठक, प्रवीण जोशी, रंजना मण्डलोई, वसुंधरा पंडि़त, माधवी जोशी, हेमेंद्र पाठक, माया पुराणिक, ज्योति मण्डलोई, श्रिया मण्डलोई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए थे।
 
 

आज होगा विभूतियों का होगा सम्मान
शनिवार 4 मार्च को शाम 7 बजे विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सासंद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं मनोज द्विवेदी विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक, प्रशासनिक, चिकित्सा, शासन-प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को शाल-श्रीफल व मेमोटों भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में डॉ. ऊषा श्रीवास्तव (चिकित्सा), पूजा पाठक (समाजसेवा), सतीश पटेल (टीआई पंढरीनाथ), जगदीश खत्री (दौलतगंज छत्रियों से अवैध अतिक्रमण हटवाने में सहयोग), राजेश पाठक ( निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग) को सम्मानित किया जाएगा।

ख्याति प्राप्त कवि होंगे शामिल
शनिवार रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि शामिल होंगे। इन कवियों में जगदीश सोलंकी गीतकार (कोटा राजस्थान), डॉ. कमलेश शर्मा  गीतकार ( इटवा, उ.प्र.), प्रख्यात मिश्रा वीर रस (लखनऊ उप्र), रजनीसिंह अवनी श्रृंगार रस (दिल्ली), अर्जुन अल्हड़ हास्य रस (राजस्थान), दीपिका माही (उदयपुर राजस्थान), कमलेश दवे सहज (नागदा म.प्र.) जैसे ख्याति प्राप्त कवि शामिल होकर शहर की जनता को अपनी कविताओं से गुदगुदाएंगे। वहीं कवि सम्मेलन के सूत्रधार एवं कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन होंगे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन