Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: Khandwa: चाकूबाजी करवाने वाला मास्टरमाइंड मंगल गिरफ्तार, मस्जिद के इमाम और नमाजी युवक पर हमले के लिए उकसाया था

News Desk / Tue, Feb 7, 2023


jail, jail demo

jail, jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खंडवा में मस्जिद के इमाम और नमाजी युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड को धरदबोचा है। उसने ही नाबालिगों को हमला करने के लिए उकसाया था। मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। 

बता दें कि रविवार रात अंजनी‎ टॉकीज क्षेत्र में इमाम मो. हाफिज और‎ मो. तलहा पर आंखों में मिर्च झोंककर‎ तीन नाबालिग आरोपियों ने चाकू से‎ हमला किया था। वारदात के बाद वे‎ भागे। जिन्हें आगे बाइक सवारों ने‎ लिफ्ट देकर भगाने में मदद की।‎ पुलिस ने इस मामले में सात‎ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास‎ के दो मामले दर्ज किए हैं। जिनमें‎ सोमवार को वारदात को अंजाम देने‎ वाले तीन नाबालिग व मंगलवार को‎ उनके एक साथी मंगल उर्फ शुभम‎ पिता पंढरी पटेल (24) निवासी‎ संजय नगर को गिरफ्तार किया है।‎ टीआई शिवराम पाटीदार ने बताया कि‎ नाबालिगों ने पूछताछ में खुलासा‎ किया कि मंगल ने ही उन्हें वारदात‎ करने के लिए उकसाया था।‎

लोग आए बचाव में
मंगल को हत्या के प्रयास के मामले में‎ आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर जेल‎ भेज दिया है। मंगल की‎ गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने तीन‎ घंटे तक शहर के पदम नगर थाना परिसर में प्रदर्शन‎ किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मंगल‎ बेगुनाह है। उसे छोड़ा जाए। जो फुटेज‎ में आरोपी दिखाई दे रहे हैं। उन पर‎ कार्रवाई करें। ‎मंगल की गिरफ्तारी का विरोध करने‎ के लिए दोपहर 3 बजे क्षेत्र के लोग‎ हाथ में कांटे लेकर पदमनगर थाने‎ पर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी‎ अमित जैन का आरोप है कि मंगल‎ की गिरफ्तारी असंवैधानिक है।‎ पुलिस झूठे केस में क्षेत्र के लड़कों‎ को फंसा रही है। आज हम कांटे‎ देकर विरोध कर रहे हैं।‎

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि पिछले दिनों अंजनी टाकीज क्षेत्र में दो चाकूबाजी की घटनाएं हुई थी, जिनमे अलग-अलग दो अपराध दर्ज कर लिए गए थे। इसमें कुल 4 नाबालिग सहित 5 लोगों के शामिल होने की बात जांच में आई थी, जिनमे से तीन नाबालिगों को पहले ही अभिरक्षा में लिया जा चुका है, वहीं इस घटना में नाबालिग युवकों को उकसाने के मामले में एक अन्य युवक मंगल पटेल को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन