Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: सिंधिया का बदला अंदाज: BJP कोर ग्रुप बैठक में भाग लेने भोपाल पहुंचे सिंधिया, स्वागत के लिए तोमर को आगे किया

News Desk / Fri, Sep 30, 2022

ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर साथ दिल्ली से भोपाल पहुंचे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर साथ दिल्ली से भोपाल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से भाजपा में आए हैं, तब से उनका नया चेहरा सामने आ रहा है। सड़क पर झाड़ू लगाना। सफाईमित्रों के पैर छूना और अब स्वागत करने समर्थकों के सामने अपने से वरिष्ठ नेता को आगे कर देना। यह बताता है कि उनमें भी बहुत कुछ बदलाव हुआ है। शनिवार को मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक रातापानी अभयारण्य के विश्राम गृह में आयोजित की गई। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट पर अलग ही अंदाज में नजर आए। 

शनिवार को बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली से भोपाल साथ आए। एयरपोर्ट पर सिंधिया का के स्वागत करने उनके समर्थक पहुंचे थे। जब वे सिंधिया को हार और गमछा पहनाने लगे तो खुद स्वीकार करने के बजाय उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगे कर दिया। ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के दोनों नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई सामने आती रही है। इसका बीजेपी को नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसके चलते बीजेपी को ग्वालियर और मुरैना नगर निगम सीट पर हार का सामना करना पड़ा। अब सिंधिया और तोमर के बीच अलग ही केमिस्ट्री दिखाई दी है। 

बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे। बैठक 2023 विधानसभा चुनाव समेत सत्ता और संगठन में कसावट जैसे मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन