Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: Indore News: इंदौर में रैपर एमसी स्टेन के शो में हंगामा, करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर केस

News Desk / Fri, Mar 17, 2023


विरोध के बाद रैपर को शो छोडक़र जाना पड़ा

विरोध के बाद रैपर को शो छोडक़र जाना पड़ा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में बिग बॉस 16 के विजेता रैपर एमसी स्टेन के शो में जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार रात शो में हुए हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने गानों में गाली-गलौज का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा किया और जय-जय सियाराम के नारे लगाए। विरोध के बाद रैपर एमसी स्टेन को शो छोडक़र जाना पड़ा। हंगामे की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। 

लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के निजी होटल में बिग बॉस 16 के विजेता रैपर एमसी स्टेन उर्फ अलताफ शेख के कन्सर्ट में बड़ी संख्या में उनके फैंस आए थे। इस बीच करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर हंगामा किया। करणी सेना के लोग स्टेज पर चढ़ गए और हाथ में माइक लेकर जय-जय सियाराम के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि एमसी स्टेन स्टेज पर आएं, वे डरते हैं क्या? इसके बाद रैपर वहां से चले गए। हंगामा देर तक चलता रहा और पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान रोड पर युवाओं में भगदड़ मच गई। इसकी वजह से ट्रैफिक में व्यवधान हुआ। 

गालियां बकी, गमले भी तोड़े
लसूडिय़ा थाने के सब इंस्पेक्टर आरएस दंडोतिया ने बताया कि होटल के सिक्योरिटी गार्ड लक्ष्मीनारायण पिता भगवान दास की शिकायत पर पुलिस ने करणी सेना के दिग्विजय सिंह, राजा सिंह सहित अन्य पर केस दर्ज किया है। लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे एमसी स्टेन का प्रोग्राम शुरू हो गया था, जिसके बाद करणी सेना के ये लोग आए और हंगामा किया। गाली-गलौज की और होटल में रखे गमले भी तोड़े। 

हमने पहले ही चेतावनी दे दी थी
करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह सोलंकी ने कहा कि रैपर एमसी स्टेन अपने गानों में गालियों और अभद्र भाषा का उपयोग करता है। इससे देश के युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। हमने इवेंट अरेंज करने वालों और होटल वालों को इस बारे में चेतावनी दी थी। जैसे ही इसने गाली दी वैसे ही यह भाग गया। इसको इस बात की जानकारी थी कि अगर गाली दूंगा तो मुझे विरोध का सामना करना पड़ेगा। गाली देकर वो हम लोगों को चैलेंज कर रहा था।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन