: Morena: सराफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटा, बंदूक की नोक पर 15 किलो चांदी ले भागे बदमाश
News Desk / Fri, Dec 2, 2022
मुरैना में दिनदहाड़े 15 किलो चांदी की लूट हो गई। - फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में दिनदहाड़े 15 किलो चांदी की लूट हो गई। सराफा कारोबारी को डराने के लिए पहले बदमाशों ने हवा में फायर किया फिर कट्टे की बट से सिर पर मारा और चांदी से भरा थैला ले भागे।जानकारी के अनुसार मामला मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के फूलगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां के सराफा कारोबारी गोविंद सोनी रोज की तरह दुकान जा रहे थे। गोविंद के हाथ में एक थैला था, जिसमें वे जेवरात भरकर ले जा रहे थे। तभी फूलगंज इलाके की माहोर धर्मशाला के सामने दो बाइक सवार सामने आ गए। बदमाशों ने पहले तो कट्टा निकालकर हवाई फायर किया फिर कट्टे के पिछले हिस्से से गोविंद सोने के सिर पर प्रहार किया। इसके बाद उनका चांदी से भरा थैला लूटा और भाग गए।
बताया गया कि थैले में लगभग 15 किलो चांदी थी। जिसकी कीमत लगभग 9 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। उधर घटना के बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए। जिस पर थाने पर इकट्ठा हो गए। जिस पर बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस को घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों को तलाशने में लगी हुई है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन