Logo
Breaking News Exclusive
बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम

: MP Politics: कमलनाथ बोले- सर्वे के नाम पर फर्जी लोग घूम रहे हैं, टिकट जमीनी नेता को ही मिलेगा

News Desk / Tue, Jan 10, 2023

पूर्व सीएम कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का फार्मूला यही होग कि स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग जमीन पर अच्छे काम कर रहे हैं, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस के सर्वे के नाम पर फर्जी लोग घूम रहे हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने भाजपा पर भी जोरदार हमला बोला। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मैं शिवराज सिंह चौहान की तरह खोखली घोषणाएं नहीं करता। इस चुनाव में नेता और कार्यकर्ता के साथ ही जनता में जबरदस्त उत्साह है। जो सीटें हम कई बार से हार रहे हैं, उन सीटों पर भी इस बार बदलाव होने वाला है। कांग्रेस को एतिहासिक जनादेश मिलने वाला है। जो सीटें कांग्रेस पार्टी कई चुनाव से हार रही है वहां भी फीडबैक मिल रहा है कि जनता बदलाव के मूड में है। 

गुटबाजी की बातें बेबुनियाद 
कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। कोई किसी नेता का ज्यादा करीब होता है, कोई किसी दूसरे नेता का, इसमें कोई बुराई नहीं है। अजय सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि वह सतना के कार्यक्रम में इसलिए नहीं आए थे कि कहीं व्यस्त थे। इसकी सूचना उन्होंने मुझे दे दी थी। वह आज (बुधवार) शाम को मुझसे मिल रहे हैं।

हेट स्पीच लोकतंत्र के लिए चुनौती
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के हेट स्पीच वाले सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि हेट स्पीच भारतीय लोकतंत्र के लिए नई चुनौती है। जिन अधिकारियों ने इसके खिलाफ पत्र लिखा है, मैं उनका समर्थन करता हूं। असल बात यह है कि भाजपा को स्वयं इसके बारे में सोचना चाहिए। इसकी जड़ कहां है यह पहचानना चाहिए।

करणी सेना से बातचीत की सलाह
पिछले विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज सिंह चौहान ने 'माई का लाल' वाला बयान दिया था। मसला पिछड़ों के आरक्षण का था। उन्होंने कहा था कि देखता हूं कि कौन माई का लाल आपको आरक्षण नहीं दे सकता। इस मसले पर करणी सेना ने पिछले तीन-चार दिन से भोपाल में डेरा डाल रखा है। इस पर कमलनाथ ने कहा कि सरकार को सबसे बातचीत करनी चाहिए।

18 साल बाद पता चला कि भाषण से निवेश नहीं आता
इंदौर में चल रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर पूछे सवाल को लेकर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा मैंने एक-दो दिन पहले अखबार में शिवराज सिंह चौहान का बयान पढ़ा है। वह कह रहे थे कि भाषण से निवेश नहीं आता। यह अच्छी बात है कि 18 साल शासन करने के बाद उन्हें यह पता चल गया कि भाषण से निवेश नहीं आता।

यात्रा को मिली सफलता बदले मानस का प्रतीक
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और हाथ जोड़ो अभियान पर कमलनाथ ने कहा मुझे उम्मीद नहीं थी कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को इतना बड़ा जन समर्थन मिलेगा। लोग अपने मन से यात्रा में शामिल हुए हैं। यह सफलता जनता के बदलते हुए मानस का प्रतीक है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन