Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: MP Congress: प्रदेश के युवा नेताओं को खरगे की टीम में नहीं मिली जगह, दिग्विजय सिंह का लगातार बढ़ रहा कद

News Desk / Wed, Oct 26, 2022

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने 47 सदस्यों की कार्य संचालन समिति गठित की है। यह कमेटी कांग्रेस के सभी अहम निर्णय लेगी। इस समिति में प्रदेश से सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है, जबकि पड़ोसी राजस्थान से कांग्रेस के चार नेताओं को जगह मिली है। खरगे की टीम में प्रदेश के युवा नेताओं को मौका नहीं मिला है। जबकि दिग्विजय सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर कद लगातार बढ़ता जा रहा है। दिग्गी गांधी परिवार के करीबी हैं। 
 
दिग्विजय सिंह के पास बड़ी जिम्मेदारी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। इसके साथ ही वह प्रदेश में सक्रिय हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले मामले देखने वाली समिति का प्रमुख बनाया है। इसको लेकर समिति बैठक भी कर चुकी है। इसकी सभा की शुरुआत दतिया से करने का निर्णय लिया गया है।   
  
युवाओं को नहीं मिला मौका
मध्यप्रदेश से राहुल की टीम माने जाने वाले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी हों या पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन। खरगे की टीम में किसी युवा को मौका नहीं मिला है। बता दें, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लिया था, लेकिन खरगे का नाम आने के बाद उन्होंने उनको अपना वरिष्ठ नेता बताकर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
 
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। खरगे की बनाई कार्य संचालन समिति पार्टी के सभी बड़े फैसले लेगी। दिग्विजय सिंह के टीम में शामिल होने से कांग्रेस को प्रदेश में फायदा मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी कमलनाथ के पास है। दोनों की जुगलबंदी अच्छी है। दिग्विजय सिंह का प्रदेश के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
 
एक बढ़ वर्ग को प्रभावित करते हैं दिग्गी
प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रभू पटेरिया ने कहा कि कांग्रेस के उदयपुर अधिवेशन में युवाओं को मौका देने को लेकर प्रस्ताव पास हुआ था। मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के 50 प्रतिशत पद 50 से कम उम्र के नेताओं को देने की बात कही थी, लेकिन कार्य संचालन समिति में सिर्फ एक व्यक्ति 50 से कम उम्र का है। इससे साफ है कि खरगे अनुभव का उपयोग करना चाहते है। पार्टी में लगातार दिग्विजय सिंह का एक बार फिर से पार्टी में कद बढ़ते जा रहा है। उनको राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समन्वयक बनाया गया। दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा का कांग्रेस की 2018 में चुनाव जीतने में योगदान रहा है। वह हिंदुत्व पर राजनीति के समय अल्पसंख्यक की भी बात करते हैं। इससे वह एक बड़े वर्ग को प्रभावित करते हैं।
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन