Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: मशाल जुलूस में आग लगने से 50 से ज्यादा लोग झुलसे: महिलाएं और बच्चे भी घायल, MP में आतंकवाद विरोधी कार्यक्रम में भगदड़

MP Khandwa anti-terrorism program torch procession fire: मध्यप्रदेश के खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भड़क गई, जिससे 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों से बात कर उनका हाल जाना और घटना की जानकारी ली। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- शहर के घंटाघर पर जब मशाल मार्च का समापन हो रहा था, तब कुछ मशालें उल्टी हो गईं। उनमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गईं। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मशाल जलाने डीजल मिलाया, पुलिसकर्मी मौजूद थे दैनिक भास्कर से बातचीत में मशाल के लिए सामग्री तैयार करने वाले एक युवक ने बताया कि मशाल के लिए लकड़ी का बुरादा, कपूर और थोड़ी मात्रा में डीजल भी मिलाया गया था। डीजल मिलाने से मशाल की आग लंबे समय तक जलती है। पुलिस और प्रशासन के लोगों के बीच सामग्री तैयार की जा रही थी। आतंकवाद के खिलाफ मशाल मार्च निकाल रहे थे खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था। गुरुवार शाम को ये कार्यक्रम बड़ाबम चौक पर हुआ। 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम को हैदराबाद से आए भाजपा विधायक टी राजा और पश्चिम बंगाल भाजपा की प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया खान ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। देर रात 11 बजे मशाल जुलूस शुरू हुआ। आधे घंटे बाद जुलूस का समापन घंटाघर चौक पर हो रहा था, इसी दौरान कुछ मशालें उल्टी हो गई। जिससे आग भभक गई। मशाल में लकड़ी का बुरादा और कपूर का चूरा था, जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। जुलूस में एक हजार मशाल थी। करीब 200 मशाल जला पाए थे। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन