Logo
Breaking News Exclusive
इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान

: MP News: एमपी यूथ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों को हटाया

News Desk / Mon, Jan 16, 2023


Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय

Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सालों से पदों पर काबिज और निष्क्रिय 23 पदाधिकारियों को हद से हटा दिया है। इनमें तीन प्रदेश सचिव, एक जिला अध्यक्ष एवं 19 विधानसभाओं के युवा कांग्रेस अध्यक्ष है।
 
यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के विवेक त्रिपाठी ने बताया लापरवाही के चलते हटे कार्यकर्ता प्रदेश के जिन पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभाओं के अध्यक्षों ने काम में रूचि नही दिखाई, ऐसे पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने पदमुक्त कर दिया है। भूरिया ने बताया कि जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है उनके स्थान पर जल्दी ऐसे ऊर्जावान, स्थानीय जनाधार वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो आगामी विधानसभा से पहले युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक और भी ज्यादा मजबूत कर सकें। वहीं, प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सम्पूर्ण प्रदेश में युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा में "यूव जोड़ो खूब जोड़ो "अभियान गतिशील है, जिसके तहत मध्यप्रदेश की विधानसभाओं में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रमुखता से किया जा रहा है।
 
इन पदाधिकारियों को हटाया-
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के तीन सचिव- हिफ्लुर्रहमान खान, अजय राय, चन्द्रकांत शर्मा। बैतूल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव खातरकर। इसके अलावा 19 विधानसभा अध्यक्षों में प्रवीण कुमार जैन अटेर, संदीप तिवारी चैहर, जितेन्द्र महुले-परसवाड़ा, दीपक प्रजापति- चण्ड़ा, अनिकेश संघिया रहली, अफजल खान- दमोह, अंकुर जैन-जबेरा, राहुल पटेल-हटा, महेन्द्र नायक महाराजपुर, दिनेश चौरसिया - विजावर, अरविन्द रावत- मलेहरा, जुगलकिशोर वर्मा जतारा, राजपालसिंह पवई, नसीम कुरैशी केवलारी, राकेश डामोर पेटलावद, अजयकुमार चंदेल सिंगरौली, सुनील कुमार जायसवाल- चितरंगी, आदर्श चतुर्वेदी- सिहावल, नारायण सिंह चौहान सीधी को हटाया गया है।
 
शुक्रवार को यूथ कांग्रेस की बड़ी बैठक
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 20 जनवरी को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बुलाई गई है। इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल भी शामिल होंगे और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एवं संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन