Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: MP News: कांग्रेस MLA जीतू पटवारी विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित, कांग्रेस का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित

News Desk / Wed, Mar 1, 2023


कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो)

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को विधानसभा के बाकी बजट सत्र से निलंबित कर दिया। पटवारी के खिलाफ सत्ता पक्ष की तरफ बार-बार झूठ बोलने को लेकर निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं, अध्यक्ष की तरफ से की गई कार्रवाई से नाराज कांग्रेस सदस्यों ने सदन मे हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हई। इसमें जीतू पटवारी ने चर्चा शुरू की। पटवारी ने अपने भाषण में कहा था कि प्रदेश से बाघ, शेर, घड़ियाल बाहर गए। बदले में छिपकली, बंदर, तोते लिए गए। इस पर सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया। सत्ता पक्ष की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मित्रा ने कहा कि पटवारी पर बार-बार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे पहले का मामला भी विशेषाधिकार समिति के पास है। मिश्रा ने पटवारी को बाकी सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। मिश्रा ने पटवारी को सदन के पटल पर तथ्य रखने की बात रखते हुए कहा कि बताए कब छिपकली लाई गई। इस पर पटवारी की तरफ से पटल पर जवाब रखते हुए कहा कि हमें विधानसभा के जवाब में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस पर सत्तापक्ष जवाब और तथ्यों से संतुष्ट नहीं हुआ और अध्यक्ष से पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद सदन में जमकर नोकझोंक हुई। पूरे मामले की बहस के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी।
 
पटवारी ने यह लगाया आरोप
जीतू पटवारी ने रिलायंस ग्रुप को उपकृत करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के प्राणी संग्रहालय से 6 बाघ, 5 शेर, 8 घड़ियाल, 2 बंगाली लोमड़ी, एक हनी बेजर रिलायंस के जामनगर भेजा गया। जहां रिलायंस ग्रुप की बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और अंबानी का घर है। ताकि वह इन जानवरों को बिहार सकें और हमारे प्रदेश को इन सबके एक्सचेंज में क्या मिला तोतो, विभिन्न प्रकार की चिड़ियां, छिपकलियां और बंदर। यह कैसा न्याय है।
 
निलंबित करने की कार्यवाही अलोकतांत्रिक
वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जीतू पटवारी को निलंबित करना अलोकतांत्रित कदम है। विधानसभा अध्यक्ष को निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए। एक तरफा निलंबन की कार्रवाई विधानसभा की उच्च परंपराओं के अनुकूल नहीं हैं। 

कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी
जीतू पटवारी को निलंबित करने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के दबाव में जीतू पटवारी को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सलाह-मशवरे के बाद कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगी।
 
अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगेे 
वहीं, कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करवा रही है। जीतू पटवारी को सीएम के इशारे पर निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत लगी तो विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस। 
 

 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन