Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Mp news: जल महोत्सव 28 नवंबर से, पहली बार ले सकेंगे फ्लाइंग बोट का रोमांच, सीएम करेंगे शुभारंभ

News Desk / Sun, Nov 20, 2022


मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू में प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक "जल महोत्सव" के सातवें संस्करण का आयोजन 28 नवंबर 2022 से किया जाएगा। दो माह तक चलने वाले इस वाटर कार्निवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान करेंगे। इसका समापन 28 जनवरी 2023 को होगा। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की मंत्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रहेंगी।   

पर्यटकों के लिए ये अच्छी खबर है, वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वालों की पहली पसंद बनता जा रहे मध्य प्रदेश के हनुवंतिया जल महोत्सव की तारीखों की घोषणा हो गई है। हनुवंतिया जल महोत्सव इस साल 28 नवंबर 2022 से शुरू होगा और 28 जनवरी 2023 तक चलेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 'जल महोत्सव देशभर के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है। पर्यटन बोर्ड नित नए नवाचारों के माध्यम से पर्यटकों के उत्साह और आनंद को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है। इसी श्रृंखला में इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी आयोजित की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इस तरह की गतिविधि का आनंद लेंगे। 
 

शुक्ला ने बताया कि स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विन्ग, जिप सायकल, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग इत्यादि एडवेंचर गतिविधियां 'प्रमुख आकर्षण होंगी। इस अवसर पर एक वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अपर प्रबंधक संचालक विवेक श्रोतीय भी उपस्थित थे। 

शुक्ला ने बताया कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कैम्प के साथ मिलकर इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू में स्थित टेस्ट सिटी का संचालन पर्यटकों के लिए किया जा रहा है। इस टेन्ट सिटी में 104 लग्ज़री स्विस टेन्ट्स के साथ साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी सम्मेलन हॉल की सुविधा मिलेगी। केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पा, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स की तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए आयोजित की जाएंगी। इंदिरा सागर बांध के तट पर स्थित हनुवंतिया टापू को एक आदर्श पर्यटन स्थल विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

 

जल महोत्सव की उपलब्धियां
  • जनवरी 2022 में स्पेन में इंडियाज यूनिक वाटर एंड एडवेंचर कार्निवल से सम्मानित
  • 2017 में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सबसे अनोखे नवीन पर्यटन उत्पाद वर्ष 2015-16 हेतु सम्मानित किया जा चुका है।
  • जल महोत्सव 2021 के 60 दिनों के दौरान 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने भ्रमण किया।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन