Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: MP News: उज्जैन में कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस का रिसाव, दो कर्मचारियों की हालत गंभीर

News Desk / Tue, Feb 28, 2023


उज्जैन के कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव हो गया।

उज्जैन के कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। दो कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी चक्कर खाकर गिर पड़े और कुछ की आंखों में जलन महसूस होने लगी। 

जानकारी के अनुसार मामला उज्जैन जिले के तराना में बुधवार सुबह का है। बता दें कि तराना में वीर बालाजी कोल्ड स्टोर है। वहां बुधवार को कोई जहरीली गैस का रिसाव हो गया। पता लगते ही वहां अचानक भगदड़ मच गई। कुछ कर्मचारी चक्कर खाकर गिर पड़े और कुछ की आंखों में जलन महसूस होने लगी। कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार डीके वर्मा मौके पर पहुंच गए। दो कर्मचारियों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

तराना थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने बताया कि वीर बालाजी कोल्ड स्टोर में मची भगदड़ की जानकारी मिलते ही वह तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सफाई के दौरान जहरीली गैस की पाइप लाइन लीकेज होने की जानकारी सामने आई है। राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। जहरीली गैस की वजह से कोल्ड स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों की आंखों में जलन और घबराहट होने की शिकायत सामने आई। कुछ चक्कर खाकर गिर गए थे। नवीन पिता किशनलाल जैन, कालू पिता फतेहसिंह और 2-3 अन्य को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोर गौरीशंकर पाटीदार का है। जिसे सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और गैस रिसाव की वजह का पता लगाया गया।


 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन