: MP News: प्रज्ञा का फिर विवादित बयान, कहा- लव जिहाद बना रहा लड़कियों को मुस्लिम, हिंदू कम बच्चे पैदा कर रहे
News Desk / Wed, Oct 19, 2022
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
ख़बर सुनें
विस्तार
भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को मीडिया से चर्चा कर विवादित बयान दिया। सांसद ने कहा कि हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मुस्लिम बनाया जा रहा है। लव जिहाद में फसा कर हिंदू की लड़की को ले जाते है। उनके यहां कोई प्रतिबंधित नहीं है, कितनी भी संतान पैदा करें। देश का कुछ भी हो। ठाकुर ने कहा कि भारत में यह षड्यंत्र के तहत यह सब किया जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा ने क्रिश्चियन समाज पर भी हिंदुओं का धर्म परिवतन कराने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है। इसलिए हिंदुओं की संख्या घट रही है। सांसद ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के पीछे यह कारण है।जयस संगठन एक घातक संगठन है
जयस संगठन के अकेले विधानसभा का चुनाव लड़ने के निर्णय पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विघटन का कार्य किया है। जयस संगठन आदिवासियों और वनवासियों के लिए हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जयस संगठन एक घातक संगठन है। और इस प्रकार कांग्रेस सदैव उसका साथ लेती रही है। कांग्रेस को जब लगा कि यह सब ओपन हो रहा है। फिर जयस संगठन से जुड़े लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। यह सब कारण के कारण जयस संगठन के लोगों ने अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया होगा। लेकिन वनवासी बंधु सब समझते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके विकास के जो कार्य किए है, वह उनको देख रहे हैं।
राहुल के अंदर भी राम समाए हुए हैं
राहुल गांधी को राम बताने के कांग्रेस नेताओं के बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए तो राम थे ही नहीं, उन्होंने तो उनको काल्पनिक बता दिया था। अब कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे। मैं कहती हूं कि राहुल यदि भारत में रह रहे है तो राहुल में भी राम है। हम इस पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव में राम मानते है। कण कण में राम मानते है। राम उनके अंदर समाए हुए है, वह पहचान जाए यह कांग्रेस के लिए अच्छा हो जाएगा।
संगठन का निर्णय मानूंगी
पार्टी के दूसरे राज्य से चुनाव लड़ाने को लेकर पूछे सवाल पर सांसद ने कहा कि संगठन के निर्णय को मानूंगी। सांसद ने उमा भारती का शराबबंदी पर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उमा भारती ने पूरे विषय पर चिंतन किया है। इस विषय पर वह अच्छे से जवाब दे सकती है। वह एक वरिष्ठ पदाधिकारी है और बड़े बड़े पदों पर रही है। वह कुछ कहेगी तो सही ही कहेगी। उनको समर्थन करने के सवाल पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि समाज के हित के विषय का पूरी तरह साथ दूंगी।
भारत जोड़ो यात्रा का बीजेपी को लाभ मिलेगा
राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर सांसद ने कहा कि भाजपा को इसका पूरा लाभ मिलेगा और मिलना चाहिए। क्योंकि जनता अच्छे से समझती है कि जोड़ता कौन है और तोड़ता कौन है। वह देश को देखने के लिए घूम रहे है। सांसद ने कहा कि वह जहां जहां जा रहे है, वहां पार्टी टूट ही रही है। जहां नहीं जा रहे वहां भी टूट रही है।
केजरीवाल पर साधा निशाना
सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गुजरात के चुनाव लड़ने के लिए कुछ भी बोल रहे है। वह एक मां के बारे में अपशब्द बोलने वाले को पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष बनाते है। वह सिर्फ किसी भी तरह से चुनाव जीतना चाहते है। चाहे हिंदू का अपमान हो या मां का अपमान हो। उन्होंने हिंदुओं के लिए बहुत बड़ी बात कहीं है कि कुछ भी हो जाए मैं वक्फ बोर्ड को इतना धनाढ्य कर दूंगा कि कल्पना नहीं की होगी। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको हिंदुओं ने वोट नहीं दिए है। क्या आप भारत में नहीं रहते हो। इस प्रकार की भावना रखने वाला व्यक्ति गुजरात में चुनाव लड़ने गया है, जनता जवाब देंगी।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन