: MP News: छिंदवाड़ा में कमलनाथ को घेरने की तैयारी, शिव-वीडी ने किया मंथन, शाह आएंगे
News Desk / Mon, Mar 6, 2023
बीजेपी - फोटो : social media
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए काउंटडाउन शुरू होते ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा की कोशिश है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को उनके ही गढ़ में घेरा जाए। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छिंदवाड़ा में दौरा हो चुका है। अब गृहमंत्री अमित शाह भी आने वाले हैं। दरअसल, विधानसभा चुनावों में पार्टी हारी हुई सीटों पर फोकस कर रही है। इसमें अहम है छिंदवाड़ा में कमलनाथ को घेरना। इसके लिए अमित शाह 19 मार्च को छिंदवाड़ा में आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ समत्व भवन में चर्चा की।छिंदवाड़ा की सभी सीटें हारी थी भाजपा
2018 में छिंदवाड़ा की सभी सात सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में भी छिंदवाड़ा में ही कांग्रेस के नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी। 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने महापौर पद जीतने के साथ ही आसपास के निकायों में भी सफलता हासिल की थी। इसे भाजपा एक चुनौती के तौर पर देख रही है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन