: MP News: देश और समाज के खिलाफ षडयंत्र करने वालों को सोशल मीडिया पर जवाब दें
News Desk / Fri, Mar 17, 2023
डिजिटल हिंदू सम्मेलन का भोपाल में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोरोन्हा प्रशासन अकादमी में शनिवार को भारत नीति की तरफ से डिजिटल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने में जो ताकतें भारत और भारतीयता को बदनाम करने, भारत को अपने स्वत्व से अलग करने, यहां की संस्कृति को विकृत करने, समाज को बांटने का काम कर रही थीं, वो आज भी सक्रिय हैं। बस, उनका स्वरूप और उनका हथियार बदल गया है। कालनेमि की तरह ये मायावी ताकतें आज भी लगातार हमले कर रही हैं। इन्हें पहचानना और सोशल मीडिया पर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना राष्ट्रवादी सोच वाले सोशल मीडिया वारियर्स की जिम्मेदारी है। सम्मेलन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग ने संबोधित किया।सतर्क रहकर देश विरोधियों को जवाब देना होगा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर सच्चाई परोस रहे हैं, लेकिन हमें और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। कुछ ताकतें जानबूझकर सोशल मीडिया के अस्त्र का गलत उपयोग कर रही हैं। महू की घटना इसका उदाहरण है। लेकिन सोशल मीडिया वारियर्स ऐसी ताकतों को एक्टिव होने से पहले ही जवाब दे दें। शर्मा ने कहा कि कुछ लोग जो अपना राजनीतिक अस्तित्व खो रहे हैं, वो विदेशों में जाकर भारत की आलोचना करते हैं, बदनाम करने का प्रयास करते हैं और झूठ फैलाते हैं। इनके झूठ को हमें सोशल मीडिया पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हमें सोशल मीडिया पर सक्रिय देशविरोधी ताकतों को घेरना है, तो 24 घंटे सतर्क रहकर काम करना होगा।
नए युग के भारत की तस्वीर को समाज के बीच ले जाएं
हर चिंता का समाधान हिंदू दर्शन में है, दुनिया को समझाएं
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन