: MP News: शिवराज बोले- कमलनाथ जी जनता पूछ रही कितने इंन्क्युबेशन सेंटर खोले, नाथ ने किया पलटवार
News Desk / Sun, Feb 26, 2023
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के सवालों की सियासत पर जनता से किए वादों की हकीकत सामने आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवालों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कहा कि उनको सवालों से भागने का गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। कमलनाथ जी ने अपने वचनपत्र में कहा था कि प्रत्येक जिले में महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए इंन्क्युबेशन सेंटर खोलेंगे। जनता पूछ रही है कि सवाल साल में कितने सेंटर कमलनाथ जी की सरकार ने खोलें।कमलनाथ जी को सवालों से भागने में गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।
कमलनाथ जी ने अपने वचनपत्र में कहा था कि प्रत्येक जिले में महिलाओं तथा बालिकाओं के लिए इंन्क्युबेशन सेंटर खोलेंगे।
जनता पूछ रही है कि सवा साल में कितने सेंटर कमलनाथ जी की सरकार ने खोले? pic.twitter.com/Es2kApMwSD
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 27, 2023
विशेष सहायता निधि की शुरूआत क्यों नहीं हुई
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज के सवाल पर पलटवार किया। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी सबसे पहले तो आपको इस बात की बधाई कि आपने मध्य प्रदेश में 'धिक्कार यात्रा' निकाली और जनता ने खुलकर आपको और आपके नेताओं को आईना दिखा दिया। जनता की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि आप और आपकी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनादेश से विश्वासघात करने के बावजूद आप सवाल पूछने की हिम्मत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की निराश्रित माताएं आप से सवाल कर रही हैं कि आपने नारी शक्ति संकल्प पत्र में वादा किया था कि जरूरतमंद अकेली माताओं के बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु एक विशेष सहायता निधि की शुरुआत की जाएगी। कहां है यह सहायता निधि? जवाब दीजिए।
शिवराज जी सबसे पहले तो आपको इस बात की बधाई कि आपने मध्य प्रदेश में 'धिक्कार यात्रा' निकाली और जनता ने खुलकर आपको और आपके नेताओं को आईना दिखा दिया।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) February 27, 2023
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन