Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: MP News: गर्मा रहा धर्मांतरण का मुद्दा, अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू संगठनों ने अर्थी निकाल जताया विरोध

News Desk / Tue, Nov 29, 2022

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से अर्थी निकाली।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंदू संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से अर्थी निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में दमोह जिले में धर्मांतरण मामला लगातार गर्माता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रशासन के खिलाफ लोगों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और आरोपियों व  प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अस्पताल चौराहे पर पुतला फूंका। 

बता दें कि 13 नवंबर को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित बाल गृहों का दौरा किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने आधार शिला संस्थान के संचालक और मिड इंडिया क्रिश्चियन सर्विसेस के सदस्य डॉ. अजय लाल सहित 10 लोगों के खिलाफ देहात थाना में धर्मांतरण की एफआईआर दर्ज करवाई थी। एक अलग मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में अजय लाल सहित सभी आरोपी फरार हैं। 

हिंदू जागरण मंच के नित्या प्यासी ने बताया कि मिशनरी संस्थान के जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उन्हें अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि प्रशासन जानबूझकर आरोपियों को संरक्षण दे रहा है और गिरफ्तारी नहीं हो रही है। अब तो आरोपी संस्थानों में काम करने वाले गैर इसाइयों पर दबाव बनाकर ज्ञापनबाजी करवा रहे हैं। ताकि प्रशासन आरोपियों के खिलाफ नरम रवैया अपनाए। गौरतलब है कि दो अलग-अलग धर्मांतरण से जुड़े मामलों में 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी पर आक्रोश जताते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मांग है कि तत्काल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने कर्मचारियों के ज्ञापन पर किया ट्वीट
दमोह में धर्मांतरण के मामले में मंगलवार को गैर ईसाई कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री और दमोह एसपी को ज्ञापन सौंपा था। इस पर बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट करते हुए लिखा है की बच्चों के अधिकारों के हनन करने वाले अपराधियों के समर्थन में बिना शासकीय अनुमति प्रदर्शन, जुलूस आयोजित करने वाले व शामिल होने वालों के विरुद्ध दमोह कलेक्टर और दमोह एसपी को कार्रवाई करनी होगी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन