Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: MP News: केंद्रीय मंत्री तोमर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- हमें उनके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश में चुनावी सभा में सीएम शिवराज पर केजरीवाल के बयान पर तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि हमें उनके प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। 

बता दें तोमर ग्वालियर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे मप्र में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मध्यप्रदेश में केजरीवाल ने ढंग से कदम भी नहीं रखा है तो वह कैसे उम्मीद लगा सकते हैं कि यहां पर वह अपनी सरकार बनाएंगे। बता दें कि 14 मार्च को दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एमपी के दौरे पर आए थे और उन्होंने भोपाल से मध्य प्रदेश में आगामी चुनावों के लिए आगाज किया था। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की जनता अब मामा को नापसंद करने लगी है अगर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देती है तो मध्य प्रदेश को सबसे बेहतर प्रदेश बना देंगे।

छिंदवाड़ा भी जीतेंगे
मध्यप्रदेश में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि यह देश लोकतांत्रिक है और इसमें किसी का कोई गढ़ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी पार्टी है। इसी को लेकर माननीय अमित शाह जी पूरे देश भर में भ्रमण करते हैं और अबकी बार भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि छिंदवाड़ा भी उनके कब्जे में आए। निश्चित ही आगामी विधानसभा में हम छिंदवाड़ा से विजय होकर आएंगे।

किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
मध्यप्रदेश में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हुई है यह राज्य और केंद्र सरकार के संज्ञान में है। साथ ही सर्वे की प्रक्रिया के आदेश दे दिए गए हैं सर्वे के बाद किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन