: MP Weather Update: प्रदेश में ठंड से थोडी राहत, नार्थ में शीत लहर का यलो अलर्ट, 14 के बाद फिर गिरेगा पारा
News Desk / Fri, Jan 6, 2023
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौ गांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलो में तीव्र शीत लहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलो में शीतलहर का प्रभाव रहा।
मध्य प्रदेश में कुछ दिन ठंड से राहत - फोटो : अमर उजाला।
ख़बर सुनें
शीतल दिन और कोहरे से मध्य प्रदेश को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी नार्थ एमपी में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने चंबल संभाग समेत कुछ जिलों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्से में कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर और चंबल संभाग में अभी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में एक पिश्चमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 14 जनवरी के बाद उत्तर से ठंगी हवाओं के आने से प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ेगी।
नौ गांव में तापमान 0.5 डिग्री तापमान
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौ गांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलो में तीव्र शीत लहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलो में शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके अलावा सीधी, सतना, उमरिया, बालाघाट, दमोह, गुना, ग्वालियर, दतिया और छत्तरपुर में पाले का प्रभाव रहा।
24 घंटे में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर जिलों में अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रायसेन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उमरिया, छत्तरपुर और टीकमगढ़ में मध्यम से घना कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया हैं।
यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को दमोह में 3.4 डिग्री, जबलपुर में 4.4 डिग्री, खजुराहो में 1.6 डिग्री, नौ गांव में 0.5 डिग्री, रीवा में 4.4 डिग्री, सतना में 3.0 डिग्री, सीधी में 3.4 डिग्री, उमरिया में 1.7 डिग्री, मलाजखंड में 2.8 डिग्री, गुना में 3.0 डिग्री, ग्वालियर में 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विस्तार
शीतल दिन और कोहरे से मध्य प्रदेश को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी नार्थ एमपी में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने चंबल संभाग समेत कुछ जिलों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्से में कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर और चंबल संभाग में अभी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में एक पिश्चमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 14 जनवरी के बाद उत्तर से ठंगी हवाओं के आने से प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ेगी।
नौ गांव में तापमान 0.5 डिग्री तापमान
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौ गांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलो में तीव्र शीत लहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलो में शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके अलावा सीधी, सतना, उमरिया, बालाघाट, दमोह, गुना, ग्वालियर, दतिया और छत्तरपुर में पाले का प्रभाव रहा।
24 घंटे में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर जिलों में अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रायसेन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उमरिया, छत्तरपुर और टीकमगढ़ में मध्यम से घना कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया हैं।
यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को दमोह में 3.4 डिग्री, जबलपुर में 4.4 डिग्री, खजुराहो में 1.6 डिग्री, नौ गांव में 0.5 डिग्री, रीवा में 4.4 डिग्री, सतना में 3.0 डिग्री, सीधी में 3.4 डिग्री, उमरिया में 1.7 डिग्री, मलाजखंड में 2.8 डिग्री, गुना में 3.0 डिग्री, ग्वालियर में 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन