: MP News: एमपीसीसी चीफ कमलनाथ ने CM शिवराज पर कसा तंज; बोले- प्रदेश की भाजपा सरकार, घोटालों की सरकार
News Desk / Fri, Feb 10, 2023
एमपीसीसी प्रमुख कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की सरकार को घोटालों की सरकार बताते हुए शिवराज सरकार को सत्यानाश के नाम से संबोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार सुबह सीहोर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से सीहोर जिले के ग्राम अलहादा खेड़ी में पहुंचे। यहां से वे पहले प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उसके बाद शहर में कमलनाथ का रोड शो टाउन हाल पहुंचा। स्थानीय टाउन हॉल में उन्होंने शिवराज सरकार के करीब दो सौ महीनों की सरकार को सत्यानाश सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में किसान, निवेश, नौजवान, व्यापारी, शिक्षा और स्वास्थ्य और गोमाता सहित अन्य सभी वर्गों का सत्यानाश हो गया है।
जनसमूह के सामने अपनी 15 महीने की सरकार में किए कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो मध्य प्रदेश किसानों की आत्महत्या के मामले में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन, महिला अत्याचारों के मामले में नंबर वन था। ऐसा प्रदेश हमें सौपा था।
मुख्यमंत्री शिवराज को दी खुली चुनौती
पीसीसी चीफ ने अपने 15 महीने की सरकार और शिवराज के दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाते हुए शिवराज सिंह को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आप मेरे सामने आ जाइए। जनता के समाने आप अपनी दो सौ महीने की सरकार के काम गिनाइए। मैं 15 महीने की मेरी सरकार के काम गिनांउगा, फैसला जनता करेगी। हमारी सरकार आगामी चुनाव में आएगी तो हमारे पास चुनौती होगी बेरोजगारों को रोजगार देने की, किसानों की खुशहाली की और निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने की।
'विकास यात्रा में शासकीय संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग'
कमलनाथ ने विकास यात्रा पर तंज किया। उन्होंन कहा कि विकास यात्रा में शासकीय संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास यात्रा में भाजपा सरकार अपनी वाहवाही करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन