: MP News: शहडोल जिले के झारौसी में मुरम खदान धंसी, दबने से दो मजदूरों की मौत
News Desk / Tue, Mar 14, 2023
शहडोल में खदान धंसने से दो की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से बुरी खबर सामने आई है। मुरम खदान धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खदान से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।जानकारी के अनुसार घटना शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झारौसी में घटी। बुधवार सुबह मुरम खदान धसकने से दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश कोल एवं अनीश कोल ग्राम झरौसी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्राम झरौसी स्थित उक्त मुरम खदान से मुरम लोड करने एक ट्रैक्टर लगा हुआ था। जिसमे मृतकों समेत अन्य मजदूर मुरम भर रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपर हिस्से से मुरम भर भराकर गिरी। जिसमें दोनो मजदूर दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार रीवा से टेटका मार्ग की पटरी भराई के लिए झारौसी से मुरम निकलवाकर डलवाया जा रहा है। थाना प्रभारी समीर खान से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण बात नही हो सकी।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन