Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: खुशखबरी: मध्यप्रदेश में तीन शहरों के लिए आज से शुरू हुई नई फ्लाइट, सीएम बोले- अब रीवा-उज्जैन का नंबर

News Desk / Mon, Oct 3, 2022

शुरू हुई नई फ्लाइट

शुरू हुई नई फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर के लिए मंगलवार से नई उड़ान शुरू हो गई है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से इन उड़ानों को हरी झंडी दिखाई। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। चौहान ने तीनों शहरों को नवीन उड़ानों के लिए बधाई दी है। वहीं रीवा और उज्जैन की हवाई पट्टी के विस्तार की भी बात कही है।

मध्यप्रदेश के तीन शहरों के लिए मंगलवार से नई उड़ानें शुरू हो गई। अलायंस एयर की यह उड़ानें जबलपुर-इंदौर-जबलपुर और इंदौर-ग्वालियर-इंदौर को जोड़ती हैं। मंगलवार को इसका उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से किया। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जिरिए शामिल हुए। वहीं जबलपुर के भाजपा सांसद ने भी नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्यमंत्री वीके सिंह का धन्यवाद दिया है।
 
चौहान ने कहा, एक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की हमने योजना बनाई है, जिस पर जल्दी निर्णय होगा। रीवा और उज्जैन की हवाई पट्टी के विस्तार की भी योजना राज्य सरकार ने बनाई है। आज मैं तीनों शहरों की जनता को नवीन उड़ानों के लिए बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जबलपुर के आसपास भी प्राकृतिक एवं पुरासंपदा बिखरी पड़ी है। ग्वालियर भी अपने आप में अद्भुत है, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इंदौर ने अभी अभी स्वच्छता में सिक्सर मारा है।
 
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा दूसरे महाद्वीप से चीते कूनो में लाए गए। हमारा राज्य टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है, अब चीता स्टेट भी है। पर्यटन की असीम संभावनाएं मध्यप्रदेश में हैं। मध्यप्रदेश में चाहे पर्यटक स्थल हों, चाहे उद्योगों का विकास हो अब हम तेजी से बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि चारों दिशाओं में मध्य प्रदेश लगातार विकास और प्रगति कर रहा है। हमें इस विकास को और गति देनी है। चाहे वह औद्योगिक विकास हो, ट्यूरिज्म हो। चौहान ने कहा कि चारों दिशाओं में मध्यप्रदेश तीव्र गति से विकास कर रहा है, लेकिन इस गति को हमें और बढ़ाना है। बात चाहे औद्योगिक विकास की बात हो या पयर्टन की। सभी क्षेत्रों में हम बढ़ रहे हैं।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन