Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: MP News: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हरसिद्धि मंदिर में प्रज्ज्वलित होगी सामूहिक दीपमालिका

News Desk / Tue, Mar 21, 2023


उज्जैन हरसिद्धी मंदिर

उज्जैन हरसिद्धी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र का आरंभ हो गया है। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक हरसिद्धि मंदिर में नवरात्र के नौ दिन दीपमालिका प्रज्जवलित की जाती है। नवरात्र में अधिक भक्तों को दीपमालिका प्रज्जवलित कराने का लाभ प्रदान करने के लिए सामूहिक दीपमालिका प्रज्जवलित की जाएगी। कोई भी भक्त 3100 रुपये जमा कर यह लाभ ले सकता है। आम दिनों मे दीपमालिका प्रज्जवलित कराने पर एक व्यक्ति को 17 हजार रुपये का खर्च आता है। शक्तिपीठ हरसिद्धि के साथ गढ़कालिका व भूखी माता मंदिर में भी चैत्र नवरात्र में भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्जवलित की जाएगी।

मराठा कालीन है यह दीपस्तंभ
हरसिद्धि मंदिर के पुजारी पंडित राजूपुरी गोस्वामी ने बताया कि हरसिद्धि मंदिर परिसर मे मराठा कालीन दो दीप स्तंभ हैं। इन्हें दीपमालिका कहा जाता है। प्रत्येक स्तंभ में 501 दीपक हैं। भक्त माता हरसिद्धि से की गई मान्यता पूर्ण होने पर दीपमालिका प्रज्जवलित कराते हैं। एक दिन दीपमालिका प्रज्वलित कराने में करीब 17000 हजार रुपये का खर्च आता है। देश-विदेश के भक्त दीपमालिका प्रज्जवलित कराने के लिए अग्रिम बुकिंग कराते हैं। 

सामूहिक होता है पूजन
दीपमालिका प्रज्ज्वलित करने से पहले लाभार्थी से पूजा करवाई जाती है। नवरात्र के समय एक दिन में जितने भी भक्तों ने दीपमालिका प्रज्जवलित करने के लिए 3100 रुपये की रसीद कटवाई है, उनके द्वारा सामूहिक रूप से दीपमालिका की पूजन कराई जाती है।

एक दिन मे 75 लीटर तेल का होता है उपयोग
नवरात्रि में दीपमालिका के प्रज्ज्वलन के लिए प्रति श्रद्धालु 3100 रुपए दान राशि तय है। हरसिद्धि मंदिर के पुजारी पंडित रामचंद गिरी ने बताया कि नवरात्रि मे बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओ को दान राशि के बाद केवल पूजन सामग्री लाना होती है। दान राशि में तेल, बाती और प्रज्ज्वलन करने वालों का पारिश्रमिक शामिल है। एक दिन की दीपमालिका में 75 लीटर तेल और पांच किलो कपास की बाती, कपूर आदि का उपयोग होता है। माता का चोला शृंगार चढ़ाया जाता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन