आनंद बंसल की आयु मात्र 26 वर्ष है और वे अपने छात्र जीवन में भी, जब मुंबई के व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीटयूट में पढ़ रहे थे, उन्होंने ‘द रूम विथ नो विंडो’फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की थी और तब भी उन्हें जार्जिया की राजधानी तिल्बिसी में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में विशेष पुरस्कार दिया गया था।
: Oscar Awards 2023: कैमरे के लिए स्कूल में जिद करता था आनंद, आज उसकी फिल्म ने ऑस्कर अवार्ड जीता
News Desk / Tue, Mar 14, 2023
आनंद ने बताया कि यह तमिल लघु वृत्तचित्र, एक अनाथ हाथी रघु की कहानी है, जिसकी मां को बिजली का करंट लग गया और वह भोजन और पानी की तलाश में भटक गया। इस दौरान देखभाल करने वाले बोम्मन और बेली के पास आया, जिन्होंने उसे अपने बच्चे के रूप में पाला। यह एक और अनाथ हाथी बेबी अम्मू की भी कहानी है। यह उस बोम्मन की भी कहानी है, जो केवल हाथियों के बीच ही रह सकता है। यह बेली की भी कहानी है, जिसने अपने पूर्व पति को एक बाघ के कारण खो दिया, उसकी छोटी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अनाथ हाथी की देखभाल व उनसे मिलने वाला प्यार उसके जीवन का खालीपन को भरते हैं। यह बोम्मन और बेली की कहानी है जो हाथियों की साझा देखभाल के माध्यम से जीवन साथी बन जाते हैं। यह एक आदिवासी जीवन की कहानी है जहां विधवा पुनर्विवाह को सहजता से लिया जाता है। यह जलवायु परिवर्तन और वन्य जीवन को प्रभावित करने वाले मानव आक्रमण की कहानी भी है। इस फिल्म को पांच साल तक विभिन्न जलवायु एवं हाथियों की उम्र अनुसार बदलते व्यवहार को दृष्टिगत रखते हुए चार सिनेमेटोग्राफर द्वारा लगभग 200 घंटे का शूट किया गया। संपादित कर 40 मिनट की फिल्म तैयार की है।
मम्मी ने कैमरा नहीं दिलाया तो चाचा ने दिए पैसे
आनंद के चाचा महेश बंसल ने बताया- आनंद को पढ़ाई के दौरान ही सिनेमेटोग्राफी पर ही केन्द्रित "गोल्डन आई फेस्टिवल" में विशेष पुरस्कार मिल चुका है। वे शुरू से ही कैमरा प्रेमी रहे हैं। जब वे 9वीं या 10वीं में पढ़ रहे थे, तब अपनी मम्मी से कैमरा खरीदने के लिए पैसा मांगने की जिद करते रहते थे। ऐसे ही एक दिन जब उन्होंने मुझसे यही शिकायत की तो मैंने उसे तुरंत अपने पास से पैसे देकर कैमरा खरीदकर लाने के लिए कहा था। आज जब वह देश के लिए ऑस्कर जीतने वाली टीम का सदस्य बन गया है तो गर्व की अनुभूति हो रही है। लगता है कि आज खुद अपनी पीठ थपथपाने का अवसर मिल रहा है। इस प्रसंग से मुझे फिल्म थ्री इडियटस की याद भी आ रही है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन