Logo
Breaking News Exclusive
कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? Extra Marital Affair क्यों बढ़ रहे हैं, क्या Marriage System Fail हो रहा है? Sex Life अच्छी, फिर भी Couples Unhappy क्यों? Relationship का Hidden Truth पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया बेलन, मुंह में कपड़ा ठूंसा, हांथ-पैर बांधकर पीटा; जानिए क्रूरता की वजह ? 24 घंटे में 4 एक्सीडेंट, 10 लोगों की मौत, कहीं परिवार खत्म, तो कहीं पिता-बेटे की मौत

: बालाघाट से पुष्पराजगढ़ होते हुए शहडोल पहुंचेगी गौरव यात्रा: सांसद हिमाद्री सिंह होंगी प्रभारी, आज अमित शाह करेंगे रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ

MP CG Times / Thu, Jun 22, 2023

भोपाल। वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को है. वे भारत के शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक हैं. राज्य शासन ने वीरांगना के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए 22 से 27 जून तक 5 स्थान से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल में वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से वीरांगना दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे. बालाघाट से अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ होते हुए यात्रा शहडोल पहुंचेगी. शहडोल की यात्रा प्रभारी सांसद हिमाद्री सिंह होंगी. 27 जून को शहडोल में समापन मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि रानी दुर्गावती ने अकबर की फौज का वीरतापूर्वक सामना किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया. वर्तमान पीढ़ी को उनके संघर्ष से अवगत कराने के लिए यह यात्राएँ निकालने का निर्णय लिया गया है. यात्राएँ बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिंगरामपुर (जबेरा-दमोह), रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कालिंजर फोर्ट और धोहनी सीधी से आरंभ होंगी. सभी 5 यात्रा का समापन 27 जून को शहडोल में होगा. अनूपपुर पुलिस की शर्मनाक हरकत! निर्दोष बेटे को उसी की मां का हत्यारा बताया, उम्रकैद की सजा भी दिलवा दी, जानिए पुलिस की साजिश से कैसे उठा पर्दा गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से होगी मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री ने कहा कि पाँचों यात्राओं के मार्गों में पड़ने वालों स्थान पर सभाएं होंगी. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय निकाय, जन-जन को जोड़ने और कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे. सभी यात्राएँ रथ के साथ आरंभ होंगी. यात्रा मार्ग में होने वाली सभाओं में रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. रानी दुर्गावती के संघर्ष और शौर्य की जानकारी जन-जन को देना इन यात्राओं का उद्देश्य है. MP-CG टाइम्स की खबर का असर: कुंभकर्णीय नींद से जागा आबकारी विभाग, राजेन्द्रग्राम-कोतमा-अनूपपुर समेत कई जगहों पर छापा, पढ़िए पूरी खबर इस दौरान सभा स्थल पर वीरांगना के संबंध में चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक-गीत, देशभक्ति गीत आदि होंगे. कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे. बेहतर व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा और कार्यक्रम प्रमुख बना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपे. जनजातीय कार्य विभाग गौरव यात्रा का नोडल विभाग होगा. साथ ही जनअभियान परिषद, संस्कृति विभाग और युवा आयोग को भी दायित्व सौंपे गये हैं. गौरव यात्राओं की राज्य स्तर से भी मॉनीटरिंग की जाएगी. गौरव यात्राओं का कार्यक्रम बालाघाट से शहडोल मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट से आरंभ होने वाली यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इस यात्रा के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते होंगे. यात्रा 22 जून को बैहर में रात्रि विश्राम करेगी, 23 जून को बिछिया होते हुए डिंडोरी में रात्रि विश्राम करेगी. अगला रात्रि विश्राम 24 जून को पुष्पराजगढ़ में होगा. 25 जून को यात्रा अनूपपुर होते हुए जैतपुर पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा. यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा. अनूपपुर में CBI का छापा: एक साथ तीन नर्सिंग कॉलेज में दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम, जानिए वजह छिंदवाड़ा से शहडोल दूसरे मार्ग पर छिंदवाड़ा से यात्रा आरंभ होगी. इसके प्रभारी सांसद दुर्गादास उइके होंगे. छिंदवाड़ा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा चौरई पहुँचेगी. सिवनी में रात्रि विश्राम कर 23 जून को केवलारी लखनादौन होते हुए यात्रा मंडला में रात्रि विश्राम करेगी. यात्रा 24 जून को निवास के लिए रवाना होगी और शहपुरा में रात्रि विश्राम होगा. यात्रा 25 जून को उमरिया पहुँचेगी और पाली-मानपुर में रात्रि विश्राम करेगी. यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा. MP में धोखाधड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: पीड़ितों को राशि वापस दिलाएगी सरकार, जानिए क्या है प्लान ? सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से शहडोल तीसरी यात्रा सिंगरामपुर (जबेरा/दमोह) से आरंभ होगी. जिसके प्रभारी वन मंत्री विजय शाह होंगे. जबेरा से 22 जून को आरंभ होने वाली यात्रा रात्रि विश्राम मझौली पाटन में करेगी. यात्रा 23 जून को सिहोरा शहर, जबलपुर शहर होते हुए बरगी समाधि स्थल पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम होगा. यात्रा 24 जून को कुंडम होते हुए शहपुरा पहुँचेगी, वहाँ रात्रि विश्राम होगा. यहाँ से यात्रा बिरसिंगपुर पाली के लिए रवाना होगी और 25 जून को वहाँ रात्रि विश्राम होगा. यात्रा का अंतिम पड़ाव 26 जून को शहडोल में होगा. रानी दुर्गावती के जन्म स्थान कलिंजर से शहडोल चौथी यात्रा रानी दुर्गावती के जन्म स्थान उत्तरप्रदेश के कलिंजर फोर्ट से शहडोल के लिए आरंभ होने वाली यात्रा की प्रभारी पूर्व सांसद सम्पतिया उइके और यात्रा उप प्रभारी राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी होंगे. यह यात्रा कलिंजर से 23 जून को दोपहर 12 बजे आरंभ होगी. अजयगढ़ में 23 जून के रात्रि विश्राम के बाद 24 जून को पवई पहुँचेगी. 24 जून का रात्रि विश्राम बड़वारा में होगा. यात्रा 25 जून को विजयराघवगढ़ पहुँचेगी और अमरपुर में रात्रि विश्राम करेगी. यात्रा 26 जून को मानपुर पहुँचेगी तथा रात्रि विश्राम शहडोल में होगा. MP में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज: टीआई, एसआई और आरक्षक लाइन अटैच, ABVP कार्यकर्ताओं को पीटने का लगा है आरोप धौहनी सीधी से शहडोल पाँचवीं यात्रा धौहनी सीधी से शहडोल के लिए रवाना होगी. यात्रा प्रभारी सांसद हिमाद्री सिंह होंगी. यह यात्रा 23 जून को कुसमी, 24 जून को ब्योहारी, 25 जून को जयसिंह नगर और 26 जून को शहडोल में रात्रि विश्राम करेगी. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन