: Ratlam: आलोट में ड्राय डे के दिन लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
News Desk / Wed, Mar 8, 2023
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विस्तार
रतलाम जिले के आलोट में पुलिस ने होली पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने होली पर ड्राई डे के दिन छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम खामरिया में दबिश देकर 66 पेटी देसी व अग्रेजी अवैध शराब जब्त की।आलोट थाना पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम खामरिया में पुलिस टीम मोकमसिंह नाम के टीन शेड के बाड़े मे पहुंची थी। इस दौरान पुलिस को देख दो आरोपी मौके से भागने लगे। इनमें से एक आरोपी विनोदसिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके कब्जे से एक लाख 65 हज़ार रु मूल्य की कुल 66 पेटी देसी व अग्रेजी अवैध शराब की जब्त की गई। वहीं दूसरा आरोपी मोकमसिंह निवासी खामरिया मौके से भाग गया। पुलिस की माने तो दोनों बदमाश अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में थे तभी पुलिस ने दबिश दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन