Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: MP में PM किसान सम्मान निधि: 15 लाख नए पात्र किसानों की तलाश, पटवारी तैयार कर रहे सूची, आप भी ऐसे जुड़वा सकते है अपना नाम

MP CG Times / Thu, May 4, 2023

भोपाल: मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए किसानों के बड़े वोट हासिल करने की कवायद शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश में फरवरी 2024 तक 15 लाख नए किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के पात्र होंगे. इन नए नामों को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है. यह काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा. पीएम किसान सम्मान निधि में मध्य प्रदेश में 80 लाख किसानों को तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सम्मान निधि के तहत साल में दो किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसी कड़ी में 15 लाख और किसानों को इसका लाभ मिलेगा. यानी पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों की संख्या 90 से 95 लाख के बीच होगी. इस योजना में पात्र कृषि भूमि धारकों के परिवारों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. पटवारियों द्वारा कृषक परिवारों की सूची तैयार कर ग्राम सभा के समक्ष रखी जायेगी. ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद किसान परिवार को योजना का लाभ दिया जाएगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लाभान्वित किसानों का डाटा फरवरी 2019 में फ्रीज कर दिया गया था, जिसे पांच साल के अंतराल में अपडेट किया जाना है. इन किसानों के जुड़ेंगे नाम पीएम किसान सम्मान निधि में फरवरी 2024 तक नए 15 लाख किसानों के नाम जुड़ जाएंगे. इन किसानों में वे किसान हैं जिन्होंने नई जमीनें खरीदी हैं और जो खेती कर रहे हैं. किसान ने जीवित रहते बेटों में जमीन का बंटवारा किया है और बेटे खेती कर रहे हैं. ऐसे समस्त खातेदारों के नाम जुड़ जाएंगे. इन दोनों तरह के किसानों के नाम पीएम और सीएम किसान सम्मान निधि में जुड़ जाएंगे. इसके बाद उन्हें पीएम सम्मान निधि के साल में तीन किश्तों में 2-2 हजार रुपए और सीएम सम्मान निधि के दो किश्तों में 2-2 हजार रुपए मिल जाएंगे. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन