Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: MP में मामा ने बढ़ाई मोहन सरकार की मुश्किलें ? पार्टी से अलग थलग सियासी बयान, क्या शिवराज को नहीं छूट रही कुर्सी की मोह ?

MP CG Times / Sat, Jan 13, 2024

Shivraj Singh Problem for Mohan Yadav in mp: क्या ये सिर्फ कुर्सी का मोह है या फिर इस बात का मलाल कि जो निवाला आपके मुंह तक पहुंचा वो आपकी आंखों के सामने से गुजर गया ? याद कीजिए जब 18 साल तक सत्ता में रहे पार्टी के यस मैन और बेहद सुलझे हुए नेता शिवराज सिंह चौहान ने पहली बार राजनीति की सांप सीढ़ी पर ऐसे बयान दिए थे कि दिमाग पर जोर डालने पर भी कोई उदाहरण नहीं मिलता.

शिवराज ने कहा, ''मैं खारिज नहीं हुआ हूं. कुर्सी छोड़ने के बाद भी एमपी की जनता मामा मामा कह रही है...'' क्या ये समानांतर शक्ति प्रदर्शन नहीं है ? उनके बेटे कार्तिकेय अपनी ही सरकार के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं. इससे पहले कांग्रेस सरकार में भी सिंधिया ने इसी तरह की चुनौती दी थी. कार्तिकेय की आवाज में है शिवराज की ताकत, फिर क्यों हर दिन मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं शिवराज ? मामा अब मानने वाले नहीं ये एक महीना शिवराज सिंह चौहान के 18 साल पर भारी पड़ा. इस महीने के शिवराज भी अलग हैं, उनके बयान भी अलग हैं. पार्टी के संयमित और अनुशासित सिपाही शिवराज ने शायद पहले कभी इतनी बेबाकी से बात नहीं की थी. बयानों को सिलसिलेवार जोड़ेंगे तो दर्द का सिलसिला भी नजर आएगा. बयान में उनके कितने अपनों पर निशाना है? शिवराज के बयानों की मंशा के साथ-साथ उनकी टाइमिंग से पता चलता है कि मामा अब मानने वाले नहीं हैं. शिवराज पार्टी में अलग-थलग हो गए हैं. साथ चल रहे काफिले ने अपना रास्ता बदल लिया है. उनके इस बयान में उनके कितने अपनों पर निशाना है? अपनी ही सरकार के लिए चुनौती... 18 साल तक सत्ता और संगठन की धुरी बने रहे शिवराज हंसते हुए कहते हैं कि उन्हें नकारा नहीं गया है, लेकिन इस एक लाइन में भी उनका मलाल खुलकर सामने आ जाता है. नई पीढ़ी परिवार से लेकर समाज तक नई रेखाएं खींचती है, जो बात शिवराज नहीं कह पाए वो उनके बेटे कार्तिकेय के मुंह से निकल गई. शिवराज के लिए विदाई इतनी मुश्किल क्यों हो रही ? पूरे महीने भर में शिवराज के बयानों का निचोड़ यही है कि जनता ने उन्हें नकारा नहीं. कुर्सी से लगाव अपनी जगह है, सत्ता से अलगाव अपनी जगह है, लेकिन इन बयानों के पीछे का एजेंडा क्या है. सवाल ये है कि 18 साल की मजबूत जोड़ी के साथ बैठे शिवराज के लिए विदाई इतनी मुश्किल क्यों हो रही है. क्या मोहन यादव को पूरे पांच साल तक इस समानांतर ताकत से लड़ना होगा? Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन