: Indore News: कम पेट्रोल भरने पर आपत्ति ली तो पेट्रोल पंप कर्मियों ने डाक्टर को पीटा
News Desk / Fri, Feb 17, 2023
पंप पर कार के शीशे फोड़ते कर्मचारी। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर में एक पेट्रोलपंप के कर्मचारी उस समय गुंडागर्दी पर उतर आए, जब पंप पर पेट्रोल भरवाने आए एक डाक्टर ने कम पेट्रोल डालने पर आपत्ति ली तो नाराज कर्मचारियों ने डंडे से डाक्टर क पिटाई कर दी। सिर पर डंडे के वार से डाक्टर को गंभीर चोट आई।
पुलिस के अनुसार गुमाश्ता नगर निवासी अविनाश विश्वानी एक निजी अस्पताल में डाक्टर है। वे अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने देवास नाका पर पेट्रोल भरवाने के लिए कार रोकी। कम पेट्रोल भरने की बात पर अविनाश की कहासूनी पेट्रोल भर रहे कर्मचारी से हो गई। कर्मचारी नशे में धुत था और वह डाक्टर को गालियां देने लगा।
इस बीच कार में बैठी डाक्टर के परिवार की महिला नमिता कर्मचारी को समझाने लगी, लेकिन नशे में कर्मचारी गालियां बकता रहा और डंडा लेकर डाक्टर को पिटने लगा। इसके बाद पंप का एक अन्य कर्मचारी भी डाक्टर से विवाद करने लगा और कार के कांच फोड़ दिए। डाक्टर ने विरोध किया तो दोनो कर्मचारी डंडों से उन्हें पिटने लगे।
अंसतुलित होकर डाक्टर जमीन पर गिरे और डंडे का एक वार उनके सिर पर लगा और खून बहने लगा। नमिता ने जैसे-तैसे डाक्टर को कर्मचारियों से बचाया। इसके बाद फरियादी शिकायत करने लसुड़िया थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप एक आईएएस अफसर के रिश्तेदार का बताया जा रहा है और वहां पहले भी विवाद होते रहते है।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन