Logo
Breaking News Exclusive
इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा, मोदी सरकार पहली बार बिल पास कराने में नाकाम जमीन पर पटका, डंडों से मारपीट की, नाबालिग से दरिंदगी का VIDEO वायरल कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड सुसाइड नोट में लिखा-व्यापारियों ने 5 करोड़ लिए, वापस नहीं दिए, जान से मारने की दी धमकी 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान

: MP News: खरगोन में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंचे थे

News Desk / Tue, Jan 17, 2023


खरगोन में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।

खरगोन में गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हो गया। जिले के एक गांव में तीन बच्चे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूब गए। तीनों बच्चे खेलते-खेलते वहां तक पहुंचे थे। जब बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन में उनके गड्ढे में गिरे होने का पता चला। बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार मामला खरगोन जिले के ऊन थाने के ग्राम मोटापूर क्षेत्र का है। बताया गया कि मोटापूर के रहने वाले तीन बच्चे प्रीतेश पिता रामलाल, विक्रम पिता घनश्याम, वंश पिता रविंद्र निवासी सुबह करीब नौ बजे घर के पास ही खेल रहे थे। वे पहिए को लाठी से लुढ़का रहे थे। दोपहर होने के बाद जब परिजनों ने बच्चों को घर के पास नहीं देखा तो उनकी तलाश की गई। तीन घंटे की तलाशने के बाद जब परिजने उस गड्ढे के पास पहुंचे तो बाहर कुछ पहिए पड़े नजर आए। परिजनों को आशंका हुई तो गड्ढे में देखा गया तो बच्चे उसी में पड़े नजर आए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला गया और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी थी। परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए थे। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि बच्चे खेलते-खेलते इस गड्ढे के पास पहुंचे होंगे। और किसी कारण गड्ढे में गिर गए होंगे। गड्ढा करीब छह फीट गहरा है और उसमें पानी भरा है। गड्ढे के बाहर वो पहिए मिले हैं, जिनसे वे घर के पास खेल रहे थे। मामले की जांच कर रहे हैं। 
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन