: MP: कड़ाके की ठंड में बांधवगढ़ पहुंच रहे पर्यटक, दिसंबर में करीब 25 हजार लोगों ने किया बाघों का दीदार
News Desk / Wed, Jan 18, 2023
टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में बाघों के दीदार के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद लोग बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी करने पहुंच रहे हैं। पर्यटक मार्निंग, इवनिंग और नाइट सफारी में बाघों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिसंबर माह में ही कोर और बफर एरिया में करीब 24659 पर्यटकों ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी की और जंगल का आनंद लिया।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में तीन गेट और बफर एरिया के क्षेत्रों में मॉर्निंग और इवनिंग सफारी के साथ नाइट सफारी में भी बाघ दिखाई देते हैं। नाइट सफारी में भी बाघ देखने पर्यटक काफी उत्साहित दिखे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी टिकट बुकिंग ठंड के बाद भी फुल चल रही है। काउंटर टिकट भी बड़ी मुश्किल से मिल रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों, वन्य प्राणियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जहां देश और विदेशों से पर्यटक पहुंचते हैं।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन