: Ujjain: सीसीटीवी में नजर आया स्टेशन से बच्चा ले जाता चोर, जबलपुर का दंपती गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
News Desk / Sat, Jan 7, 2023
सीसीटीवी में कैद बच्चा चोरी का आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
ख़बर सुनें
विस्तार
विगत दिनों रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी हो गया था। जांच में पता चला है कि इसे एक दंपती ने चुराया था। उसने इस बच्चे को चुरा कर मेघनगर में एक व्यक्ति को सौंप दिया था। पुलिस ने कार्रवाई कर दंपती को पकड़ लिया है। अब उनसे उक्त तीसरे व्यक्ति के बारे में पता लगा रही है।
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि बागपुरा निवासी वैष्णवी बैरागी का 24 दिसंबर को पति से झगड़ा हो गया था और वह अपने दो साल के बच्चे वंश को लेकर घर से निकल गई थी। रेलवे स्टेशन पर वह दूध की बोतल धोने गई तभी उसका बच्चा गायब हो गया था। इस पर उसने बच्चा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
सीसीटीवी में नजर आया आरोपी
पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक आरोपी बच्चा ले जाते हुए नजर आया। बाहर के फुटेज में आरोपी सड़क पर दिखा और इसके बाद आगे के फुटेज में नहीं दिखा। इस आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि आरोपी माल गोदाम से फिर ट्रेन में सवार होकर दाहोद की तरफ चल गया। इस आधार पर पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई थीं। इधर, चोरी हुआ दो साल का बच्चा वंश पुलिस को मेघनगर स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो बच्चा उज्जैन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी
जीआरपी थाना प्रभारी राधेश्याम महाजन ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उज्जैन से जबलपुर निवासी दंपती बच्चे को चुराकर ले गए थे और वे यहां आए दिन आते थे। उन्होंने उक्त बच्चा मेघनगर ले जाकर एक व्यक्ति को सौंपा था। इस आधार पर पुलिस पति-पत्नी को हिरासत में लेकर उक्त आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बच्चे के पास से मिली थी चिट्ठी
बच्चे के पास अपहरण करने वाला युवक एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गया था, जिसमें उसने लिखा है कि इसकी मां ने मुझे धोखा दिया है। उसने मुझे बच्चा सौंपकर अगले स्टेशन पर मिलने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं आई। अब मैं बच्चे को यहीं छोड़कर जा रहा हूं और यह जिसे मिले, वह उज्जैन पहुंचा दे।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन