: पुष्पराजगढ़ में विकास यात्रा की रफ्तार: ग्रामवासियों को करोड़ों की सौगात, हीरा सिंह श्याम ने कहा- जन-जन को मिलेगा लाभ, बांटे गए पट्टे और कार्ड
MP CG Times / Fri, Feb 10, 2023
पुष्पराजगढ़। अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में इन विकास यात्रा ग्रामवासियों को जमकर सौगातें दे रही है. पुष्पराजगढ़ की विकास यात्रा अमरकंटक से प्रारम्भ हुई. अब हीरा सिंह श्याम के नेतृत्व में विकास यात्रा की रफ्तार बढ़ गई है. पांचवे दिन विकास यात्रा महौरा होते हुए दुआरी पहुंची, जहां हीरा सिंह श्याम ने नलजल योजना का शिलान्यास किया. इस दौरान गांव में ग्रामीणों के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली. अपने क्षेत्र के युवा नेता को पाकर ग्रामवासी खुश नजर आए.
https://mpcgtimes.com/list-of-youth-contenders-of-bjp-and-congress-increased-in-pushprajgarh-assembly-anuppur/ पुष्पराजगढ़ की विकास यात्रा ग्राम पंचायत खजुरवार, ग्राम पंचायत बिलासपुर, ग्राम पंचायत महौरा, ग्राम पंचायत केकरिया, ग्राम पंचायत बोदा, ग्राम पंचायत घुईदादर और ग्राम पंचायत दमेहड़ी पहुंची. जहां करोड़ों रूपये का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इसके साथ ही महोरा, कुर्सी, बोदा, कस्तूरी, बघनीभांवर, केकरिया, दुवारी में नलजल योजना का शिलान्यास किया गया. इस दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि हर गांव और व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. किसानों के खेत में तालाब, आवासीय पट्टा, भूमिहीन पट्टा, पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना का प्रमाण पत्र, खसरा/बी वन समेत कई फायदे आज ग्रामवासियों को दिया गया. https://mpcgtimes.com/due-to-the-negligence-of-pushprajgarh-beo-corruption-in-hostels-and-problems-for-students/ हीरा सिंह श्याम ने कहा कि शिवराज सरकार की योजनाएं हर गांव, हर कस्बे तक पहुंचेगी. सरकार की योजनाओं को ग्रामों तक पहुंचाने विकास यात्रा निकाली गई है. इससे लोगों को पता चल रहा है कि किस योजना का कैसे फायदा लें. ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि कौन कौन सी योजनाएं चल रही है. ग्रामीणों को आवासीय पट्टा, भूमिहीन पट्टा बांटे जा रहे हैं. हीरा सिंह श्याम ने कहा कि सरकार की हेल्थ स्कीम के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. आयुष्मान कार्ड से लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है. हर किसी को इसका फायदा मिल रहा है, लेकिन लोगों में जानकारी की आभाव है. कई योजनाएं हैं, जो गांवों तक पहुंच तो रही हैं, लेकिन लोगों को पता नहीं है, इन सभी बातों को लेकर ग्रामवासियों को जागरूक किया जा रहा है. बता दें कि इस यात्रा में मुख्यरूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह नायक, उस क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी सिंह धुर्वे, भाजपा मंडल राजेन्द्रग्राम के अध्यक्ष प्रमोद मरावी, ताली सरपंच चंद्रभान सिंह और अन्य अतिथि व विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन