Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: Bharat Jodo Yatra: योगेंद्र यादव बोले- डर का माहौल टूट रहा है, जब ऐसा होता है तो कुर्सी वाले डर जाते हैं

News Desk / Fri, Nov 25, 2022

योगेंद्र यादव।

योगेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने खरगोन में कहा कि बीजेपी राहुल गांधी के मंदिर जाने से डरने लगी है। कन्याकुमारी से भारत जोड़ों का एक विचार चला था जो अब नदी बन गया है। बीजेपी को समझ नहीं आ रहा इस नदी को आगे बढ़ने से कैसे रोके। 

योगेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी तो वही कर रहे हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति करता है। वह मंदिर भी जाता है। गुरुद्वारे भी जाता है और चर्च भी। दिक्कत उन्हें है जिनके चश्मे में सिर्फ एक ही चीज दिखाई देती है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश का मिजाज बनना बदलना शुरू कर दिया है। जो चुप्पी और डर का माहौल था, वह टूट रहा है। जब जनता का डर टूटता है तो कुर्सी वालों को डर लगने लगता है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। साथ ही मां नर्मदा को चुनरी ओढ़ाकर आरती भी की। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। 

योगेंद्र यादव ने कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व से जुड़े सवाल पर कहा कि मैं समझता हूं कि इससे बीजेपी डर गई है। बीजेपी में बौखलाहट है। उसे समझ नहीं आ रहा इस बहती नदी को कैसे रोके। भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के लिए बीजेपी रोज नए-नए उटपटांग काम कर रही है। राहुल गांधी तो सामान्य काम कर रहे हैं। नांदेड़ में गुरुद्वारा था तो गुरुद्वारे गए। यह प्रसिद्ध मंदिर है तो मंदिर गए। कल को किसी चर्च में जाना होगा तो वहां भी जाएंगे। एक सामान्य भारतीय नागरिक यही करता है। दिक्कत उन्हें हैं, जिनके चश्मे में एक ही चीज नजर आती है। भारत जोड़ो यात्रा ने इस देश का मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। जनता का मूड बदलना शुरू हो रहा है। आज से ढाई महीने पहले जो चुप्पी, अकेलेपन और डर का माहौल था, वह टूट रहा है। जब जनता का डर टूटता है, तो कुर्सी वालों को डर लगने लगता है। 

यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर ये बोले 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे पर यादव ने कहा कि बीजेपी वाले यह हलफनामा देकर कहे कि यह झूठा निकला तो हम मुकदमा झेलने को तैयार हैं। पिछले पांच साल में न जाने कितनी बार बीजेपी वाले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवा चुके हैं। हर बार झूठ साबित होता है। बीजेपी आईटी सेल के लोग रोज झूठ के पुलिंदा चलाते हैं। पांच बार तो मैं ही इन्हें झूठा साबित कर चुका हूं। उसके बाद भी इन लोगों को शर्म नहीं आती। 

कन्हैया कुमार पर लगे आरोपी पर यह कहा 
यादव से पूछा गया कि कन्हैया पर भी आरोप लगते रहे हैं कि वह देशद्रोही है। इस पर यादव ने कहा कि मुझे तो गर्व है कि मैं कन्हैया के साथ चल रहा हूं। पहली बार कन्हैया के ही नाम पर झूठे वीडियो चले थे। जो हर तरह से फोर्जरी साबित हो चुके हैं। जो लोग देश को तोड़ना चाहते हैं, वह दूसरे को देशद्रोही बता रहे हैं। कोई मेरे घर में मेरे और मेरे भाई का झगड़ा करवाएं तो वह मेरा दोस्त हुआ कि दुश्मन। जो भारत मां के दो बच्चों हिंदू और मुसलमानों में दिन रात फसाद फैलाए, झगड़ा करवाएं, वह भारत का मित्र हुआ कि दुश्मन! देशद्रोही तो ये हैं, जो अंग्रेजों की राह पर चल रहे हैं। अंग्रेजों ने भी फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई थी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन