Logo
Breaking News Exclusive
टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी बंद कमरे में साड़ी का फंदा बनाया,पैर फिसलने पर फंदा काटने की कोशिश, रील बनाने की आशंका भाई और भतीजे समेत 3 लोगों को फरसे से काट डाला, जानिए खौफनाक वारदात के पीछे की कहानी आपसी विवाद के बाद जंगल गए पति-पत्नी, 20 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले शव, दो दिन बाद चला पता क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने अच्छे रिश्ते-नौकरी का दिया झांसा, मां को भेजा मंदिर, सम्मोहित कर वारदात को दिया अंजाम DMF घोटाले को लेकर 5 जिलों में एक साथ रेड; कांग्रेस नेता और बड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर दबिश, परिजनों के मोबाइल जब्त घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों और कारोबारियों पर पड़ा असर, जानिए अब कितना लगेगा बिल

: महिला रसोइयों से भरी पिकअप पलटी: 16 घायल, चार की हालत गंभीर; मिड-डे मील योजना में बनाती हैं खाना, हड़ताल

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


घायल महिला रसोइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला रसोइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को महिला रसोइयों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 16 महिलाएं घायल हुई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है इनमें चार की हालत गंभीर है। वहीं एक को महिला रसोइया को रेफर कर दिया गया है। यह सभी महिला रसोइया मिड-डे मील योजना में काम करती हैं और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। हादसा बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, हड़ताल में शामिल होने के लिए अलग-अलग गांवों से महिला रसोइया बालोद पहुंची थी। प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी ने पिकअप किराये पर की और उसी से लौटने लगीं। अभी पिकअप ग्राम निपानी और पीपर छेड़ी बीच पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंचे और फंसे हुई महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से रसोइया भवाना को रेफर कर दिया गया है। 

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 100-100 रुपये एकत्र कर पिकअप किराये पर ली थी। पिकअप चालक जितेंद्र साहू हादसे के बाद वहीं मौजूद था। महिला रसोइया उषा बाई ने बताया कि गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे। रोजाना की तरह हड़ताल से लौट रहे थे। हादसे के बाद कई महिलाएं सड़क पर ही बेहोश हो गई थी, जिन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ महिलाओं को बाहर रेफर कर दिया गया है और कुछ महिलाओं को आगे इलाज के बाद रेफर किया जा सकता है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन