Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा गरियाबंद में 79 साल से अंधेरे में 48 गांव, डस्टबीन में अर्जी फेंक देते हैं अधिकारी, अब PM को खून से लेटर लिखेंगे आदिवासी बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

: Chhattisgarh: सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक CRPF जवान शहीद

News Desk / Wed, Nov 30, 2022


सुकमा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh encounter news) के सुकमा जिले के घने जंगल से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है। घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान उस इलाके नक्सलियों के विरोध में लगातार अभियान चला रहे हैं।


बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि शाम में सुकमा जिले के चिंता गुफा थाना क्षेत्र में स्थापित नए पुलिस कैंप डब्बाकोंटा और पेंटापाड़ के जंगल में सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। समय साढ़े चार से पांच बजे के बीच का रहा है। इसी दौरान जंगल पर मौजूद नक्सलियों ने जवानों को अपनी ओर आता देख उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी माओवादियों के ऊपर जवाबी कार्रवाई की है।

रुक-रुक कर हुई इस फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए भेज्जी के CRPF फील्ड हॉस्पिटल लाया गया, इलाज के दौरान CRPF कोबरा 202 बटालियन के प्रधान आरक्षक का निधन हो गया।

शहीद जवान को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव के लिए रवाना कर दिया गया है। बस्तर आईजी पी सुंदर राज पी ने बताया कि इस घटना में नक्सलियों के मारे जाने का दावा जवानों ने किया है। साथ ही घटना स्थल के आसपास के इलाके में रि- इंस्फोर्मेन्ट के लिए भेजे गए जवानों द्वारा तेजी से सर्चिंग की जा रही है।
सोमेश पटेल की रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें
बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली मारे गए


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन