Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

पुष्पराजगढ़ में 4 साल की बेटी को काट डाला : पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में जालिम पिता ने अपनी 4 साल की बेटी को काट डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी आरोपी के दारू पीने की लत से परेशान होकर मायके चली गई थी। पहले पत्नी को फोन कर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। पत्नी मायके से वापस नहीं लौट रही थी, इसलिए बेटी की बलि चढ़ा दी।

जानकारी के मुताबिक, मामला अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदी का है। पुलिस के अनुसार मृत बच्ची का नाम प्रीति मरावी (4 वर्ष) है, जबकि हत्या के आरोप में उसके पिता गोवर्धन सिंह मरावी को गिरफ्तार किया गया है।

शराब की लत और घरेलू विवाद से शुरू हुई त्रासदी

मृत बच्ची की मां अमरवती मरावी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गोवर्धन सिंह मरावी शराब का आदी था। नशे की हालत में आए दिन मारपीट और विवाद करता था। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान हो रही थी।

वह करीब आठ दिन पहले अपनी चार वर्षीय बेटी प्रीति और एक वर्षीय बेटे को लेकर अपने मायके ग्राम केशवानी चली गई थी। महिला का कहना है कि वह तब तक ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी, जब तक उसका पति शराब पीना बंद नहीं कर देता।

इसे भी पढ़ें- EX गर्लफ्रेंड को चाकू से काटने का VIDEO : MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा

पत्नी को मनाने पहुंचा, नहीं मानी तो बेटी को साथ ले गया

जानकारी के अनुसार 30 मई को गोवर्धन सिंह मरावी अपनी पत्नी के मायके ग्राम केशवानी पहुंचा। उसने पत्नी से घर वापस चलने के लिए कहा, लेकिन अमरवती ने साफ तौर पर मना कर दिया।

उसने कहा कि जब तक वह शराब छोड़ नहीं देता, तब तक वह उसके साथ नहीं जाएगी।पत्नी के इनकार से नाराज गोवर्धन अपनी चार वर्षीय बेटी प्रीति को जबरन अपने साथ ग्राम बेंदी ले आया। इसके बाद बच्ची उसके पास ही रह रही थी।

फोन पर दी धमकी- घर नहीं आई तो बेटी को मार दूंगा

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात उसकी बहन के मोबाइल फोन पर गोवर्धन का कॉल आया। फोन पर उसने धमकी देते हुए कहा कि यदि उसकी पत्नी वापस घर नहीं आई तो वह बेटी को जान से मार देगा। परिजन ने शुरुआत में इसे गुस्से में कही गई बात समझा, लेकिन कुछ ही समय बाद यह धमकी हकीकत में बदल गई।

घर पहुंचे तो खून से लथपथ मिला मासूम का शव

फोन पर मिली धमकी के बाद अमरवती अपने माता-पिता के साथ तत्काल ग्राम बेंदी स्थित ससुराल पहुंची। वहां पहुंचने पर गोवर्धन घर में नहीं मिला। परिवार के लोगों ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो घर के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।

चार वर्षीय प्रीति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की निर्मम हत्या ने परिवार को सदमे में डाल दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्रग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एसपी बोले- कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन सिंह मरावी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।write

MPCGTIMES.COM के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें

mpcgtimes.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन